
बिलासपुर. निमंत्रण पत्रिका मांगलिक अवसरो पर अपने प्रियजनों को कार्यक्रम की विधिवत सूचना सहित आमंत्रित करने का माध्यम होता है। वर्तमान ग्लोबल वार्मिग से बचाव, पर्यावरण संतुलन, पौध संरक्षण की पवित्र पावन भावना को ध्यान में रखकर आप श्रीजी को 29 अगस्त 2022 से 5 सितंबर 2022 दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक श्रीधाम वृंदावन के प्रख्यात मानस मर्मज्ञ वेदाचार्य श्री विनयकांत त्रिपाठी जी के श्रीमुख से झूलेलाल मंगलम, तिफरा, बिलासपुर में श्रीमद्भागवत श्रवण, मनन, चिंतन व अनुपालन करने हेतु आपश्रीजी को ई कार्ड प्रेषित कर सादर आमंत्रित कर रहे हैं। व्यक्तिगत आग्रह स्वीकार कर अपने व्यस्ततम समय से 29 अगस्त 2022 से 5 सितंबर 2022 तक अमूल्य समय को पुण्य कार्य हेतु आरक्षित रखें।
