नई दिल्ली | UGC ने उच्च शिक्षण संस्थानों (HEIs) से अनुरोध किया है कि वे 26 नवंबर 2026 को संविधान दिवस मनाएं। इसके लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएं जो भारत के संविधान में निहित मूल्यों और सिद्धांतों को उजागर करते हों।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उच्च शिक्षण संस्थानों (HEIs) से ये किया अनुरोध :
26 नवंबर 2026 को सुबह 11:00 बजे संविधान की प्रस्तावना (Preamble) को पढ़ने का आयोजन करें।
व्यापक भागीदारी के साथ उपयुक्त गतिविधियां और कार्यक्रम आयोजित करें।
छात्रों और संस्थान के अन्य सदस्यों को ऑनलाइन “प्रस्तावना पढ़ें” (Read the Preamble) गतिविधि में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें।
