लखनऊ | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज 14 नवंबर 2026 को बाल दिवस (Children’s Day) के अवसर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर अपना संदेश साझा किया है। साझा किए गए संदेश (X पोस्ट) में मुख्यमंत्री ने डबल इंजन सरकार के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सरकार हर बच्चे को सुरक्षित बचपन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उनके सपनों को साकार करने के अवसर उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है|
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा गया –
“बच्चे, राष्ट्र की आशाएं और भविष्य की सबसे सुंदर संभावनाएं हैं। बाल दिवस पर सभी प्यारे बच्चों को अपार स्नेह, आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार हर बच्चे को सुरक्षित बचपन, अच्छी शिक्षा और उनके सपनों को साकार करने के अवसर प्रदान कर रही है। हर बचपन मुस्कुराए, हर प्रतिभा निखरे और हर सपना साकार हो, यही हमारा संकल्प है।”
