देहरादून | रुड़की स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी (IIT Roorkee ) में देर रात एक छात्र की मौत से हो गयी (IIT Roorkee student ayush found dead in hostel room police begin investigation ) । घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाते हुए जांच शुरू की । मृतक छात्र की पहचान गाजियाबाद निवासी आयुष के रूप में हुई है।
आईआईटी रुड़की (IIT Roorkee ) के गोविंद भवन में शुक्रवार देर रात छात्र का शव हॉस्टल के दूसरे तल पर स्थित कमरे में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। घटना की सूचना छात्र के परिजनों को दे दी गई है।
campussamachar : पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात करीब एक बजे आईआईटी रुड़की के सुरक्षा अधिकारी कुलदीप सिंह नेगी ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि गोविंद भवन में एक छात्र ने फंदा लगा लिया है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हॉस्टल के दूसरे तल पर कमरा नंबर बीएस-10 का दरवाजा अंदर से बंद था। सुरक्षा गार्डों की मदद से उसे तोड़ा गया। अंदर छात्र चादर के फंदे से पंखे पर लटका मिला।
IIT Roorkee : मृतक की पहचान आयुष रजौरिया (20) पुत्र शैलेश रजौरिया निवासी राजनगर एक्सटेंशन, गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई। मौके पर मौजूद आईआईटी अस्पताल के चिकित्सक डॉ. मयंक शर्मा ने जांच के बाद छात्र की मौत करीब पांच से छह घंटे पहले होने की जानकारी दी।
