लखनऊ | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध मुक्केबाजी प्रशिक्षक (बॉक्सिंग कोच) धर्मेंद्र सिंह यादव को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा द्रोणाचार्य अवार्ड (जीवनपर्यंत/लाइफटाइम श्रेणी) 2025 से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी है। अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट (@myogiadityanath) का एक बधाई पोस्ट है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आज (13 नवंबर 2026) नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया, जहाँ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विजेताओं को सम्मानित किया। धर्मेंद्र सिंह यादव को भारतीय मुक्केबाजी में उनके लंबे और उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 के तहत लाइफटाइम श्रेणी में द्रोणाचार्य पुरस्कार प्रदान किया गया है। इस श्रेणी में विजेता को 15 लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि दी जाती है।
धर्मेंद्र सिंह यादव का परिचय. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के संभल जिले (तहसील गुन्नौर, गांव हरफरी) के निवासी हैं। वे एक पूर्व ओलंपियन (1992 बार्सिलोना ओलंपिक), भारत के पहले प्रोफेशनल बॉक्सर और 1991 के अर्जुन पुरस्कार विजेता भी हैं। उन्होंने भारतीय पुरुष मुक्केबाजी टीम के मुख्य कोच के रूप में सेवाएं दी हैं।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा उत्तर प्रदेश के प्रख्यात मुक्केबाजी प्रशिक्षक छोटे लाल यादव जी को प्रशिक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु प्रतिष्ठित ‘द्रोणाचार्य अवार्ड-2025’ से अलंकृत होने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा कि आपने अपने समर्पण, अनुशासन और कुशल मार्गदर्शन से कई प्रतिभाओं को निखारकर देश-प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर गौरवभूषित किया है। आपकी यह असाधारण उपलब्धि युवा खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत है। इसी प्रका अन्य सभी अलंकृत हुए खिलाडियों को बधाई दी है |
*
