लखनऊ | राजकीय जुबिली इण्टर कॉलेज लखनऊ (Government Jubilee Inter College lucknow ) में भौतिकी एवं गणित में उत्कृष्टता के लिए पुरातन छात्र के नाम तीन छात्र 45000 रुपए के राजेंद्र स्वरूप मेरिट ऑफ एक्सीलेंस फेलोशिप से हुए सम्मानित, पुरातन छात्र का परिवार करेगा पुस्तकालय का जीर्णोद्धार
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!भौतिकी एवं गणित में उत्कृष्टता के लिए राजेंद्र स्वरूप मेरिट ऑफ एक्सीलेंस फेलोशिप प्रतिवर्ष कक्षा 11 की परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले तीन विद्यार्थियों उत्कृष्ट कुमार, दीपक शर्मा और ऋषभ यादव को प्रदान किया गया है। यह पुरस्कार पुरातन छात्र स्वर्गीय श्री राजेंद्र स्वरूप की स्मृति में दिया जाता है, जो राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज (Government Jubilee Inter College lucknow ) के 1971 बैच के प्रवेश परीक्षा के टॉपर छात्र थे। उनके परिवार द्वारा स्थापित इस पुरस्कार का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों को सम्मानित करना तथा विज्ञान और इंजीनियरिंग के प्रति उनकी रुचि को प्रोत्साहित करना है।
पुरस्कार के अंतर्गत आगे की पढ़ाई में सहयोग के लिए नकद राशि भी प्रदान की जाती है। गणित और भौतिकी में विशेष रुचि रखने वाले पुरातन छात्र श्री राजेंद्र स्वरूप जुबिली कॉलेज (Government Jubilee Inter College lucknow ) के बाद आईआईटी कानपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। इंजीनियरिंग और उर्वरक उद्योग में अपने लंबे और सफल करियर के दौरान उन्होंने पीडीआईएल, ईआईएल, आईसीआई, डंकन, नागार्जुन और इंडोगल्फ फर्टिलाइजर्स जैसी प्रमुख कंपनियों में कार्य किया। अपने करियर के अंतिम चरण में वे सितंबर 2022 तक कानपुर फर्टिलाइज़र में प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत रहे।

नीदरलैंड से आज पूरा परिवार राजकीय जुबिली कॉलेज (Government Jubilee Inter College lucknow ) में आकर तीन छात्रों को 15000- 15000 रुपए के चेक से सम्मानित किया। प्रधानाचार्य सुमीत कुमार श्रीवास्तव के अनुरोध पर स्वर्गीय श्री स्वरूप के परिवार जनों ने विद्यालय के पुस्तकालय के जीर्णोद्धार करने के लिए आर्थिक योगदान देने पर सहर्ष सहमति प्रदान की है। उनके परिवार से आज पत्नी अर्चना स्वरूप, पुत्र चेतन स्वरूप, बहू ईना ओकांसका, बहन प्रयागराज केंद्रीय विश्वविद्यालय की प्रोफेसर मधुरिमा वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
