रायपुर | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दीवाली मनाने छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में पहुंचे | वे आज यहाँ जवानों के बीच दीवाली मनाने आये थे| साथ ही नक्सलवाद खात्मे के बाद की स्थिति जानना चाहते थे | वे हर बार दीपावली का त्योहार जवानों के बीच रहकर मनाते हैं| इस बार वे बस्तर पहुंचे जिसे जवानों ने इस साल नक्सल मुक्त बनाया है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस अवसर पर पीएम मोदी ने अमर जवान स्मारक पहुंचकर जवानों के साहस को नमन किया| साथ ही पिछली कांग्रेस सरकारों पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि जंगलों से हथियार वाले नक्सली तो मिट गए लेकिन दिमागी नक्सलियों ने कई संगठनों पर कब्जा कर रखा है.
पहले नक्सवाद को लाइलाज माना गया था
PM मोदी ने कहा कि, 2010 में हमारे सीआरपीएफ के जवान शहीद हुए थे और तब नामदारों की आंखों से आंसू नहीं निकले थे. तब की सरकारों ने इस लाइलाज बीमारी बात कर छोड़ दिया गया था और इस बात को स्वीकार कर लिया गया था कि नक्सलवाद ऐसे ही चलता रहेगा.
