Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
नई दिल्ली | मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने सहित कई मुद्दों को लेकर इंडी गठबंधन ( Indi Alliance Rally ) द्वारा एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में हो रही रैली को अब ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (आइसा AISA ) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने भी समर्थन दिया है | कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके पहले ही समर्थन दे चुके हैं, लेकिन उनकी मंच पर रहने की संभावना बहुत कम मानी जा रही है|
इधर आज आइसा AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस और सहयोगी दलों द्वारा आहूत रैली में शामिल होने की अपील की है | उन्होंने एक पर अपनी पोस्ट में लिखा मुख्य चुनाव आयुक्त को जाना ही होगा |
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए लंबे समय से आंदोलन कर रही है | प्रधानमंत्री पर व्यक्तिगत हमले भी हो रहे हैं , लेकिन अभी तक इंडी गठबंधन को चुनाव आयोग के खिलाफ न कोई मजबूत साक्ष्य ही मिले हैं और न ही चुनाव आयोग द्वारा कांग्रेस पार्टी से या न ही संबंधित व्यक्तियों से मांगे जा रहे साक्ष्य को ही दिया गया है | उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में जहां से भी शिकायतें हैं चुनाव आयोग को मिल रही हैं, वहां चुनाव आयोग कार्रवाई भी कर रहा है|
INDIA Alliance Rally : उत्तर प्रदेश में ही पीलीभीत और आजमगढ़ के मतदाता सूची के कामों से जुड़े अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही हुई है | इसके बावजूद इंडी गठबंधन लगातार वोट चोरी के आरोप लगाते हुए अपना आंदोलन जारी रखे हैं| इस रैली के बीच चुनाव आयुक्त के खिलाफ चल रहे आंदोलन को लेकर कांग्रेस सक्रिय है, लेकिन हैरत की बात यह है कि उत्तर प्रदेश में विधान परिषद के चुनाव संपन्न हो गए लेकिन कांग्रेस ने इसमें भाग नहीं लिया | इतना नहीं उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भी भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी काफी सक्रिय है |
UP News : आज लखनऊ में जहां भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्य समिति की बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल हुए और उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाई | वहीं सपा मुख्यालय में भी सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने विधान परिषद में नवनिर्वाचित पांच सदस्यों के साथ बैठक की | उनका स्वागत सम्मान किया | उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने, जीतने के लिए अभी से जमीन स्तर पर कार्य करने का आह्ववान किया ,लेकिन चुनाव की तैयारी में कांग्रेस कहीं नजर नहीं आ रही है |
