लखनऊ | उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ ( FUPUCTA ) की प्रांतीय कार्य समिति की बैठक में विभिन्न शिक्षक समस्याओं को लेकर प्रदेश व्यापारी आंदोलन की तैयारी की गई है | संगठन के संयुक्त मंत्री डॉ गंगेश दीक्षित ने बताया कि उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ ( FUPUCTA ) की कार्य समिति की बैठक 25 अक्टूबर को प्रयागराज में संपन्न हुई है| इस बैठक में शिक्षकों की विभिन्न लंबित मांगों को हल करने के लिए अगले माह से चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने की घोषणा की गई थी |
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!अब इस आंदोलन की रूपरेखा भी जारी कर दी गई है | उन्होंने बताया कि इस आंदोलन के प्रथम चरण में दो, तीन एवं चार नवंबर 2026 को सभी महाविद्यालय इकाइयों में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन एवं समाचार पत्रों में अपनी मांगों के समर्थन में विज्ञप्तियां जारी की जाएगी| इसके बाद 5 नवंबर 2026 को सभी जिला मुख्यालयों पर एकत्रित होकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा| इसका प्रारूप FUPUCTA की ओर से जारी किया जाएगा | इसी क्रम में आंदोलन के अगले चरण में लखनऊ में क्रमिक धरना दिया जाएगा और इसकी घोषणा बाद में की जाएगी|
FUPUCTA की ओर से सभी राज्य विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष एवं महामंत्रियों को इस आंदोलन के क्रम में तैयारी करने और आंदोलन को सफल बनाने के लिए पत्र भी जारी किया गया है | इस पत्र में संगठन के अध्यक्ष डॉ वीरेंद्र सिंह चौहान और महामंत्री डॉ प्रदीप कुमार सिंह के हस्ताक्षर किए गए है |

