लखनऊ | सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के 24 साल पूरे होने पर पार्टी अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने आज कहा कि उनकी पार्टी अति पिछड़ों, दलितों, शोषितों और वंचितों के हक, अधिकार और सम्मान की लड़ाई लगातार लड़ रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पार्टी महाराजा सुहेलदेव राजभर के त्याग और वीरता से प्रेरणा लेकर न्याय व समानता की राजनीति करने का दावा करती है। ओम प्रकाश राजभर ने वर्ष 2002 में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) की स्थापना की थी। सुभासपा का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति, अति पिछड़ों, वंचितों और शोषितों को राजनीतिक व सामाजिक हिस्सेदारी दिलाना है।
