लखनऊ | पुस्तकालय विज्ञान संघ के आह्वान पर पुस्तकालय विज्ञान के डिग्री डिप्लोमा धारी अभ्यर्थियों ने पुस्तकालय भर्ती सहित कई मांगों को लेकर धरना 12 अक्तूबर को दिया . इस अवसर पर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में उ0 प्र0 लोक सेवा आयोग, प्रयागराज, उ0 प्र0 शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज, उ0 प्र0 अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ, विभिन्न स्वशासी संस्थानों, निगमों आदि में पुस्तकालयाध्यक्षों, सहायक आचार्य पुस्तकालय, उप पुस्तकालयाध्यक्षों, सहायक पुस्तकालयाध्यक्षों, सूचीकार, वर्गीकार, तकनीकी सहायक (पुस्तकालय) पुस्तकालय सहायक, बुक लिफ्टर आदि रिक्त पदों को भरने की मांग की गयी है . इसके साथ ही राजकीय, अनुदानित, स्वशासी संस्थानों, निगमों आदि में रिक्त पदों को अति शीघ्र भरकर पुस्तकालय विज्ञान प्रशिक्षित युवकों/युवतियों को नौकरी देने की मांग की गयी है .
पुस्तकालय विज्ञान संघ के महामंत्री विनोद कुमार मिश्र ने आज बताया कि पुस्तकालय विज्ञान प्रशिक्षित बेरोजगार युवकों/युवतियों का रिक्त पदों पर नियुक्ति के समर्थन में आज 12 अक्तूबर को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के गोमती नगर लखनऊ में धरना/प्रदर्शन किया . साथ ही अपनी मांग पत्र भी सौंपा , उन्होंने बताया मांगपत्र की प्रमुख मांगों में पुस्तकालय विज्ञान में स्नातक (बैचलर आफॅ लाइब्रेरी साइन्स) पुस्तकालय विज्ञान में डिप्लोमाधारी (दो वर्षीय पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान डिप्लोमा) एवं पुस्तकालय विज्ञान में परास्नातक तथा नेट एवं पीएच0डी0 डिग्री धारी युवकों की सरकार के अधीन विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती की जाये तथा जहां-जहां मानक अनुसार पद सृजित नहीं है, वहां पर पद सृजित कर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की जाये।
इसी प्रकार पुस्तकालय विज्ञान प्रमाण-पत्र (प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रम जो परीक्षा नियामक प्राधिकारी, प्रयागराज द्वारा इण्टरमीडिएट उत्तीर्ण छात्रों हेतु संचालित है) उत्तीर्ण बेरोजगारों हेतु पंचायती राज विभाग द्वारा गांव सभाओं में स्थगित डिजिटल लाइब्रेरी में विभिन्न विभागों में नियुक्त शिक्षा मित्र, किसान मित्र आदि की तरह ही पुस्तकालय मित्र के रूप में नियुक्त किया जाये। राजकीय महाविद्यालयों, अनुदानित महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों को भरना/पदों का सृजन करना/महाविद्यालय पुस्तकालयाध्यक्षों की सेवा नियमावली तैयार करना।
(4) इंजीनियरिंग संस्थानों (डिप्लोमा डिग्री/तकनीकी विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों को भरना/पदों का सृजन करना। कृषि व अन्य शैक्षिक संस्थानों में रिक्त पदों को भरना/पद सृजन करना। माध्यमिक शिक्षा अन्र्तगत राजकीय जिला पुस्तकालयों में रिक्त पदों को भरना/पद सृजन करना, जिला पुस्तकालयाध्यक्षों की सेवा नियमावली तैयार करना। माध्यमिक शिक्षा अन्तर्गत राजकीय एवं अनुदानित विद्यालयों में रिक्त पदों को भरना/पद सृजित करना, इण्टरमीडिएट विद्यालयों के पुस्तकालयों में पुस्तकालय लिपिक की शैक्षिक योग्यता में पुस्तकालय विज्ञान अनिवार्य करना। चिकित्सा महाविद्यालयों/विश्वविद्यालयों/चिकित्सालयों में रिक्त पदों को भरना/ पद सृजित करना | बेसिक शिक्षा अन्तर्गत/डायट के पुस्तकालयों में रिक्त पदों को भरना/पद सृजित करना। पंचायती राज विभाग द्वारा ग्राम पंचायतों में स्थापित डिजिटल पुस्तकालयों हेतु पद सृजित कर नियुक्तियां करना/ अन्य विभागों जैसे- शिक्षा, कृषि, आदि की भांति ही ग्रामीण पुस्तकालयों में शिक्षा मित्र की नियुक्ति करना। विभिन्न निदेशालयों/प्रशिक्षण संस्थानों में रिक्त पदों को भरना/ पद सृजित करना। राजकीय निगमों अन्तर्गत रिक्त पदों को भरना/पद सृजित करना आदि हैं .
