लखनऊ। जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज बहरौली (Jawahar Lal Nehru Inter College, Bahrauli) में विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई । युवाओं और छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लखनऊ स्थित जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज, बहरौली में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा ने सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा ने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि उसके परिवार और समाज के भविष्य को भी अंधकारमय बना देता है। युवा पीढ़ी देश का भविष्य है, इसलिए उन्हें हर प्रकार के व्यसन और नशे से दूर रहकर अपनी पढ़ाई और व्यक्तित्व निर्माण पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। शपथ ग्रहण के दौरान विद्यालय के सभी बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जीवन में कभी भी किसी प्रकार का नशा न करने तथा अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
प्रार्थना सभा में कक्षा 11 ए की छात्राओं द्वारा नशामुक्ति पर बनाये गये पोस्टर को प्रदर्शित किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और उन्होंने भी बच्चों को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय में बच्चों को आई टी और रिटेल का प्रशिक्षण भी समग्र शिक्षा योजना के अंतर्गत निशुल्क दिया जा रहा है। इस कार्यक्रम में आज एक इंस्टीट्यूट के संचालक विनय वर्मा का व्याख्यान हुआ जिसमें कम्प्यूटर के उपयोग एवं महत्व आदि को विस्तार से समझाया गया।
trending video
