लखनऊ | माध्यमिक शिक्षक संघ पाण्डेय गुट के प्रांतीय उपाध्यक्ष व प्रांतीय प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी, पूर्व महामंत्री नंद कुमार मिश्रा , प्रदेश कार्यालय मंत्री हरिश्चंद्र सिंह , हरदोई से अनुज मिश्रा के साथ प्रत्याशी आशीष कुमार सिंह का सतत चुनाव अभियान आज भी जारी रहा। संगठन का एकमात्र लक्ष्य है – लखनऊ खण्ड के संघ के अधिकृत प्रत्याशी आशीष कुमार सिंह के विजय-रथ को प्रचण्ड गति देना।
संगठन के नेताओं ने आशीष कुमार सिंह की जीत के इसी संकल्प की सिद्धि हेतु आज बरावन के बाबू त्रिलोकी सिंह इंटर कॉलेज से लेकर काकोरी की पावन धरती तक, मलिहाबाद की आम्र-गंध से सुवासित जीजीआईसी से लेकर जनता इंटर कॉलेज , राम दुलारे काशी प्रसाद इंटर कालेज , वीरांगना ऊदा देवी राजकीय इंटर कॉलेज और महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, मलिहाबाद के विद्या-मंदिर तक के प्रधानाचार्यों एवं गुरुजनों से संपर्क कर वोट माँगा. सभी ने प्रत्याशी आशीष कुमार सिंह को केवल समर्थन ही नहीं दिया, अपितु अपने आशीर्वचन दिए .

संगठन के प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि इन विद्यालयों में शिक्षकों की संगठन के प्रति उनकी सकारात्मक दृष्टि ने हम सभी को अभिभूत कर दिया।
