लखनऊ । महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर लखनऊ विश्वविद्यालय की Faculty of Engineering & Technology में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की दोनों इकाइयों के स्वयंसेवकों द्वारा स्वच्छता अभियान एवं स्वच्छता शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य महात्मा गांधी के स्वच्छता एवं सेवा के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना तथा विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना रहा।
इस अवसर पर NSS की दोनों इकाइयों के स्वयंसेवकों ने परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर विभिन्न स्थानों की साफ-सफाई की। इसके पश्चात सभी स्वयंसेवकों ने स्वच्छता शपथ ग्रहण की तथा अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने और समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का आयोजन NSS Programme Officer डॉ. दीपक गुप्ता (इकाई–1) एवं डॉ. खुशबू वर्मा (इकाई–2) के मार्गदर्शन में किया गया। दोनों अधिकारियों ने स्वयंसेवकों को महात्मा गांधी के स्वच्छता संबंधी विचारों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने तथा स्वच्छता को सामाजिक उत्तरदायित्व के रूप में स्वीकार करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के माध्यम से स्वयंसेवकों ने “स्वच्छ परिसर, स्वच्छ समाज और स्वच्छ राष्ट्र” के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन स्वच्छता, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को अपने जीवन में अपनाने के संकल्प के साथ हुआ।
