लखनऊ . ए.पी. सेन मेमोरियल गर्ल्स इंटर कॉलेज (A P Sen Memorial Girls Inter College ) में हरितालिका तीज ( Hartalika Teej 2026) का पर्व हर्षोल्लास एवं पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रोफेसर अंशु केडिया, प्राचार्य, खुन खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज रहीं। इंटर कॉलेज की प्राचार्य अशोशी घोष ने उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समारोह ( Hartalika Teej 2026) को मनमोहक बना दिया। कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं की सुंदर झलक देखने को मिली।

