लखनऊ. उ प्र माध्य मिक शिक्षक संघ ( पांडेय गुट) ने देश के प्रधानमंत्री रहे राष्ट्र के गौरव भारत रत्न विभूषित परम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के पुण्य तिथि पर कृतज्ञ शिक्षक समाज उन्हें शत शत नमन करता है।
माध्य मिक शिक्षक संघ ( पांडेय गुट) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार सिंह पटेल, संगठन प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी, महामंत्री आशीष कुमार सिंह एवं संयुक्त मंत्री मिथिलेश कुमार पांडे ने उनके प्रति भावभीनी हार्दिक श्रद्धा सुमन अर्पित की है। उन्होंने प्रदेश के शिक्षक समुदाय के लिए केंद्रीय शिक्षक के समतुल्य वेतन मान दिलाने मे किये गए सकारात्मक भूमिका के प्रति उन्हें याद कर बड़े ही आदरपूर्वक उनके प्रति हार्दिक भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। शिक्षक नेताओ ने कहा कि तदर्थ संपूर्ण शिक्षक समाज परम पूज्य श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का सदैव चिर ऋणी रहेगा।
यह भी पढ़ें
