बिलासपुर , शासन के निर्देशानुसार दैनिक प्रार्थना के बाद पीटी फिजिकल एक्टिविटी के साथ शनिवार विशेष अभियान नशामुक्ति राष्ट्रीय जागरूकता अभियान ब्रम्हाकुमारी परिवार बिलासपुर टीम के सहयोग से चलाया गया जिसमें बच्चों को दस करोड़ प्रतिज्ञा अभियान से जोड़ा गया और नशा के वर्तमान विभिन्न स्वरूपों पर विस्तार से चर्चा की गई और सभी बच्चों को शपथ दिलाया गया।

दुसरा महत्वपूर्ण कार्यक्रम विशेष रुप से सिपाही रक्षासूत्र- भूतपूर्व सैनिक और स्काउट गाइड टीम बिलासपुर को सौंपने राखी मेकिंग प्रतियोगिता कराकर बच्चो के रक्षा सूत्र संग्रह कर लिफाफा तैयार किए गए लगभग 500 रक्षा सूत्र बच्चो ने तैयार किए और देशभक्ति का भाव भरते हुए प्राचार्य सर के सुपुर्द किया गया आगे भेजने के लिए सोमवार को पुनः रक्षासूत्र अभियान के लिए बच्चो को निर्देश दिए गए ताकि ज्यादा से ज्यादा देशभक्ति का भाव बच्चो में भरा जा सके और रक्षासूत्र सिपाही तक पहुंच सके .

साथ में वृक्षारोपण अभियान इको क्लब द्वारा चलाए गए जिसमे शिक्षक और बच्चो के सहयोग से दस पेड़ लगाये गये शनिवार विशेष स्वच्छता, खेलकूद करा कर स्काउट गाइड के बच्चो को स्वतंत्रता दिवस के लिए निर्देश दिए गए कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी भी कराई गई।

