लखनऊ, 28 जुलाई। राज्य सरकार द्वारा रिटायर्ड शिक्षकों को कैस्लेस चिकि त्सा सुबिधा से वंचित रक्खे जाने पर उ प्र माध्य मिक शिक्षक संघ पांडेय गुट ने गहरा असंतोष जताते हुए, इ से सौतेले व्यवहार किये जाने की संज्ञा दी है।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार सिंह पटेल, संगठन प्रवक्ता ओ पी त्रिपाठी, महामंत्री आशीष कुमार सिंह ने आज यहाँ जारी अपने एक बयान मे कहा कि राज्य कर्मचारियों को यह सुविधा पूरी तरह से लागू है। इसमें सरकार कोई भेदभाव नही किया है। सेवारत कीभांति सुविधा उन्हें दी जाती है। शिक्षक नेताओं की मांग है कि दीन दयाल उपाध्याय चिकित्सा सुबिधा जो राज्य कर्मियों को लागू है, ठीक वही शिक्षक शिक्षिकाओं पर भी समान रूप से लागू किया जाय।
शिक्षक नेताओ ने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का व्यक्तिगत ध्यान आकृष्ट कर राज्य कर्मियों की भांति ही लागू चिकित्सा सुविधा शिक्षको पर भी समान रूप से विना भेदभाव अपनाये लागू किये जाने की पुरजोर मांग की है.
