भाटापारा, 22 जुलाई , युवा कांग्रेस के नेतृत्व में आज 22 जुलाई को भाटापारा सरकारी अस्पताल के पास फौवारा चौक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन करते युवा कांग्रेस ने नरेन्द्र मोदी मुर्दाबाद – धर्मेन्द्र प्रधान इस्तीफा दो छात्रों के सम्मान मे युवा कांग्रेस मैदान मे के नारे लगाए .
वहीं युवा कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व जिला कांग्रेस सचिव राजा तिवारी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि एक तरफ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे लगाए जाते है और दूसरी तरफ बेटियों पर क्रूरता की जाती है, दिल्ली जंतर मंतर मे विगत 1 महीना से धरना प्रदर्शन 25 दिनों से भूख हड़ताल व संसद घेराव कर रहे छात्र जो पुलिस प्रसासन का हाथ जोड़ते आगे बढ़े उन्हे केंद्र सरकार के इसारे पर पीटा गया , उनकी माँग सिर्फ ये थी कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान इस्तीफा दें .

पुतला दहन कार्यक्रम मे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व अनुसूचित जनजाती के सदस्य गणेश ध्रुव, निगम मंडल के पूर्व सदस्य सतीश अग्रवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी अशोक तिवाड़ी, पूर्व पार्षद शैलेन्द्र अहिरवार मंडल अध्यक्ष ओम प्रकास यदु मंडल अध्यक्ष अयूब भाटिया, युवका विधानसभा अध्यक्ष मोहन निषाद,फैजान अहमद,छात्र नेता आकिब मेमन , ग्रामीण नेता कौशल साहू,बलराम साहू ग्रामीण युवका, संजय वर्मा, विमल शर्मा,संजय टन्डन,कुंजराम साहू,विजय महिलांगे, वासिम अकरम,राजा खान, सन्नी खान, सुनील यादव, राम कुमार वर्मा, शशांक बंजारे,रवि मार्कण्डेय उमेश साहू,सुनील महिलांगे,मालिक साहू,धनराज पटले,दीपक साहू,नानू कुर्रे,देवेन्द्र दास, सागर साहू लक्की सोनवानी आदि कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे.
Trending Video
