भदोही , 12 जुलाई . काशी नरेश विश्वविद्यालय (Kashi Naresh University | Bhadohi, Uttar Pradesh- KNU), भदोही के लिए गर्व का विषय है कि विश्वविद्यालय के डॉ. रजनीश द्विवेदी के नाम एक और औद्योगिक डिज़ाइन का पंजीकरण भारत सरकार के पेटेंट कार्यालय द्वारा किया गया है। यह इनकी तीसरी बौद्धिक संपदा (IPR) उपलब्धि है।
यह पंजीकृत डिज़ाइन “Magnetic Chemical Pump for Waste Water Treatment” से संबंधित है, जिसे मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MNNIT), प्रयागराज के इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री एवं शोधकर्ताओं के सहयोग से विकसित किया गया है। इस डिज़ाइन का पंजीकरण डिज़ाइन संख्या 463915-001 के अंतर्गत भारतीय पेटेंट कार्यालय द्वारा किया गया है।
Kashi Naresh University | Bhadohi,: इस उपलब्धि से काशी नरेश विश्वविद्यालय (Kashi Naresh University | Bhadohi, Uttar Pradesh- KNU) की तकनीकी नवाचार (Technology & Innovation) तथा उद्योगोन्मुख अनुसंधान के क्षेत्र में बढ़ती पहचान को नई मजबूती मिली है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे शोध एवं नवाचार की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए डॉ. रजनीश द्विवेदी, रसायन विभाग तथा सहयोगी शोधकर्ताओं को बधाई दी।
यह भी पढ़ें
