वाराणसी, 12 जुलाई , उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ( पाण्डेय गुट ) के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पटेल के नेतृत्व में शिक्षकों ने मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ को कैशलेस चिकित्सा की सुविधा प्रदान किए जाने पर धन्यवाद ज्ञापन दिया गया है. यह ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक वाराणसी के माध्यम से मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ को प्रेषित किया गया है,
जिलाध्यक्ष डॉ.उमेश सिंह ,प्रदेश मंत्री एवं प्रधानाचार्य अनिल वर्मा , जिला मंत्री अंजनी , जिला कोषाध्यक्ष डॉ.आनंद एवं सक्रिय साथियों की उपस्थिति रही.

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ.जितेन्द्र सिंह पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री जी से बहुत उम्मीद है. आपके शुभ हाथों से शीघ्र ही हम सबके बुढ़ापे का सहारा “पुरानी पेंशन” बहाल होगी और हम सभी कर्मचारी आपका सदैव आभारी रहेंगे.
यह भी पढ़ें
