- हम आदिवासी प्रकृति पूजक होते हैं – जनकराम राठिया
- राठिया समाज का सामाजिक नियमावली समाज का संविधान हैं – मानसिंह राठिया
कोरबा , 30 जून , छत्तीसगढ़ राठिया कंवर विकास शील समाज (RKVS), ठाकुर देव ट्रस्ट एवं छत्तीसगढ़ चंद्रवंशीय कंवर राठिया समाज उत्थान समिति के संयुक्त तत्वावधान में 28 जून 2026 को कंवर राठिया समाज की आमसभा ग्राम पंचायत भवन पिड़िया में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई।
आमसभा में आरकेवीएस के अध्यक्ष चंद्रमणि राठिया, ठाकुर देव ट्रस्ट के अध्यक्ष, जनकराम राठिया, छत्तीसगढ़ चंद्रवंशीय कंवर राठिया समाज उत्थान समिति केंद्रीय सचिव मानसिंह राठिया, पिड़िया के सरपंच श्रवण कुमार राठिया, समाज के प्रबुद्ध नागरिकों, मातृशक्ति एवं युवा साथियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के बैगाओं द्वारा प्रमुख आराध्य देव ठाकुर देव जी एवं छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना से किया गया। इस अवसर पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर, क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले, भगवान बिरसा मुंडा, शहीद वीर नारायण सिंह, जयपाल सिंह मुंडा सहित समाज एवं राष्ट्र के महान विभूतियों का स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
सर्व प्रथम अपने स्वागत उद्बबोधन में सरपंच श्रवण कुमार राठिया ने सामाजिक संगठन द्वारा समाज के प्रति किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उपस्थित बच्चों को अच्छे से पढ़ाई करने की नसीहत दी।सभा को संबोधित करते हुए आरकेवीएस के अध्यक्ष चंद्रमणि राठिया ने कहा कि संस्था का प्रमुख उद्देश्य समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक कराना है ताकि हम एक स्वस्थ समाज का निर्माण कर सके। ठाकुर देव ट्रस्ट के अध्यक्ष जनकराम राठिया ने कहा कि “कंवर राठिया आदिवासी समाज प्रकृति पूजक समाज है। प्रकृति, संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण हमारी पहचान और जिम्मेदारी है।”
छत्तीसगढ़ चंद्रवंशीय कंवर राठिया समाज उत्थान समिति के केंद्रीय सचिव , मानसिंह राठिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि जिस प्रकार देश का शासन संचालन के लिए भारत का संविधान द्वारा किया जाता है।उसी प्रकार राठिया समाज का “सामाजिक नियमावली ही समाज का संविधान है। समाज की एकता, अनुशासन और विकास के लिए प्रत्येक व्यक्ति को नियमों का पालन करना चाहिए।” ठाकुर देव ट्रस्ट के सचिव रामधन राठिया ने अपने उद्बबोधन में आधुनिक कृषि कार्य पद्धति की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों को कृषि कार्य को रोजगार के रुप अपनाने के लिए युवाओं को प्रेरित किया।
आमसभा में आरकेवीएस सचिव डॉ सुरेश राठिया और रामलाल कंवर ने कैरियर गाइडेंस के रूप में युवाओं को विषय अनुरूप विभिन्न क्षेत्रों में आगे पढ़ाई के बारे मार्गदर्शन प्रदान करते हुए सही विषय चयन कर अध्ययन करना, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं एवं रोजगार के लिए प्रेरित किया।
समाज की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने,स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन, आदिवासी संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण तथा सामाजिक संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। समाज के बच्चियों द्वारा आदिवासी परम्परा अनुसार सुवा नृत्य की प्रस्तुति दी गई।

आमसभा में चंद्रमणि राठिया, अध्यक्ष आरकेवीएस, जनकराम राठिया अध्यक्ष ठाकुर देव ट्रस्ट, मानसिंह राठिया केन्द्रीय सचिव छ ग चंद्रवंशीय कंवर राठिया समाज उत्थान समिति, डा सुरेश राठिया सचिव आरकेवीएस , श्रवण कुमार राठिया सरपंच , गजाराम कंवर कोषाध्यक्ष, रामधनसिंह राठिया सचिव ठाकुर देव ट्रस्ट,बीरसिंह राठिया,केशव राठिया बैगा, लक्षन राठिया बैगा,तीजराम राठिया , गुमान सिंह राठिया , श्रीमती अंजना कंवर,श्रीमती उतरी राठिया, श्रीमती लीला श्रीमती, लालो बाई राठिया,श्रीराम राठिया, रामेश्वर राठिया ,जगत राम राठिया, ईश्वर सिंह राठिया, दिलीप कुमार राठिया , सागर सिंह राठिया , रामलाल कंवर , निर्मल सिंह राठिया, रामलाल राठिया, दुबराज सिंह राठिया, करमसिंह राठिया, यादनसिह राठिया, गुलाब सिंह राठिया,देव राठिया एवं विभिन्न क्षेत्रों से भारी संख्या में गणमान्य समाजिक भाई-बहनों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का सफल संचालन दुबराज सिंह राठिया एवं आभार व्यक्त गजाराम कंवर द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन समाज की एकता, संगठन एवं सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ हुआ। उक्त की जानकारी सचिव मानसिंह राठिया द्वारा दी गई।
