भिलाई , 28 जून , भिलाई के सेक्टर-6 अक्षय पात्र प्रांगण में स्थित, हरे कृष्णा मूवमेंट ( Hare Krishna Mandir ) में 27 जून दिन शनिवार को सांय 6:45 बजे से पानीहाटी दही चिड़ा महोत्सव का आयोजन किया गया । यह उत्सव, ब्रम्ह-मध्व गौड़ीय सम्प्रदाय के एक श्रेष्ठ आचार्य, श्री रघुनाथ दास गोस्वामी के संन्यास लेने की स्मरण तिथि के रूप में मनाया जाता है। श्री रघुनाथ दास गोस्वामी भगवान् चैतन्य महाप्रभु के शिष्य थे। अत्यंत धनी परिवार में जन्म होने के बावजूद श्री रघुनाथ ने कठोर वैराग्य का पालन करके संन्यास धर्म का पालन किया।

इस दिन मंदिर ( Hare Krishna Mandir ) में भगवान श्री राधा कृष्ण का दिव्य अलंकार किया गया। संपूर्ण मंदिर को विभिन्न प्रकार के आमों, फलों एवं पुष्पों से सुसज्जित किया गया। शाम 6:45 बजे से संध्या आरती एवं कीर्तन से उत्सव का आरंभ हुआ, जिसमें भगवान के नाम के दिव्य मंत्र उच्चारण से संपूर्ण वातावरण गुंजायमान हो गया । तदोपरांत जल क्रीड़ा उत्सव में भगवान श्री निताई गौरांग को नाव में बिठाकर नौकायन कराया गया । इस दौरान सभी भक्तगणों को भिन्न भिन्न फलों से मिश्रित दही-चिड़ा प्रसाद का वितरित किया गया। तदोपरांत भगवान की महा आरती हुई एवं श्री श्री निताई गौरांग का दिव्य पालकी उत्सव का आयोजन किया गया।

Hare Krishna Mandir : अंत में सभी भक्तगणों को भगवान का महाप्रसाद वितरित किया गया। व्योमपाद दास अध्यक्ष , हरे कृष्ण मंदिर, भिलाई ने दी है .

