जौनपुर, 19 जून । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ( Veer Bahadur Singh Purvanchal University ) के रज्जू भैया संस्थान के निदेशक पद का कार्यभार प्रो. मिथिलेश सिंह ने ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद सिंह तथा वित्त अधिकारी श्री आत्म प्रकाश धर द्विवेदी ने भी प्रो. मिथिलेश सिंह को शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व में संस्थान के विकास और नई उपलब्धियों की उम्मीद जताई। कार्यभार ग्रहण करने के बाद अपने संबोधन में प्रो. मिथिलेश सिंह ने कहा कि रज्जू भैया संस्थान की शैक्षणिक, शोध एवं नवाचार गतिविधियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि संस्थान की उन्नति सामूहिक प्रयास, समर्पण, अनुशासन और आपसी सहयोग से ही संभव है।
Veer Bahadur Singh Purvanchal University news : उन्होंने शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों से टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि सभी के संयुक्त प्रयासों से संस्थान को उत्कृष्टता के नए आयामों तक पहुंचाया जाएगा तथा शिक्षा और शोध के क्षेत्र में इसकी विशिष्ट पहचान स्थापित की जाएगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सामूहिक सहभागिता और सकारात्मक सोच के बल पर रज्जू भैया संस्थान शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगा।
Veer Bahadur Singh Purvanchal University : कार्यभार ग्रहण समारोह में रज्जू भैया संस्थान के पूर्व निदेशक प्रो. देवराज सिंह, प्रो. गिरिधर मिश्रा, डॉ. श्याम कन्हैया, डॉ. शशिकांत यादव, डॉ. नितेश जायसवाल, डॉ. मिथिलेश यादव, डॉ. आशीष वर्मा, डॉ. संदीप वर्मा, डॉ. धीरेन्द्र चौधरी, डॉ. दिनेश वर्मा, डॉ. काजल कुमार डे सहित संस्थान के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
यह भी पढ़ें
