लखनऊ, 11 जून , अटेवा ( ATEWA ) के प्रदेश अध्यक्ष और जुझारू नेता विजय कुमार बंधु आज 11 जून से जन जागरण रथ यात्रा शुरू करेंगे . वे जन जागरण यात्रा काकोरी शहीद स्थल पहुंचकर शहीदों को नमन करेंगे और फिर आगे का रास्ता तय करेंगे , पुरानी पेंशन योजना ( OPS ) सहित कई मुद्दों को लेकर प्रदेश भर में अटेवा ( ATEWA ) आंदोलन चला रहा है. इसी क्रम में आज 11 जून को लखनऊ के काकोरी शहीद स्थल पर अटेवा ( ATEWA ) से जुड़े कर्मचारी नेताओं का एकत्रीकरण होगा और पुरानी पेंशन की बहाली का संकल्प लिया जाएगा.
यहीं से पुरानी पेंशन बहाली ( Old Pension Scheme Latest Update ) के आंदोलन को और धार देने के लिए चर्चित और महत्वपूर्ण जन जागरण रथ यात्रा शुरू होगी , अपने जुझार तेवरों और जन सरोकारों के लिए चर्चित विजय कुमार बंधु की यह यात्रा आज पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनी हुई है . पुरानी पेंशन की बहाली का मुद्दा एक राष्ट्रीय मुद्दा बन गया है और विजय कुमार बंधु इस आंदोलन के मुख्य चेहरा है .
Old Pension Scheme : लखनऊ से लेकर दिल्ली तक पुरानी पेंशन की बहाली की मांग को लेकर आवाज उठाने वाले विजय कुमार बंधु लखनऊ मंडल के विभिन्न जिलों, तहसीलों और ब्लॉक स्तर तक यह जन जागरण रथ यात्रा ले जाएंगे , यात्रा के दौरान लोगों से युवाओं से, स्नातकों से मुलाकात करेंगे उनके विचार जानेंगे उनके सुझाव को समझ कर, सुनकर अपने आंदोलन को आगे बढ़ाएंगे, इस जन जागरण रथ यात्रा को प्रदेश भर के विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक और सामाजिक संगठन अपना समर्थन दे रहे हैं .

।
