- उच्च शिक्षण संस्थान और पॉलिटेक्निक के लिए
नई दिल्ली, 27 मई (PIB Delhi) उच्च शिक्षा विभाग ने राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल www.awards.gov.in के माध्यम से शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार (उच्च शिक्षा संस्थान और पॉलिटेक्निक) 2026 प्रदान करने के लिए नामांकन आमंत्रित किए हैं। ( Department of Higher Education, Ministry of Education invites nominations for the National Awards to Teachers (Higher Educational Institutions and Polytechnics) 2026)
अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) इन पुरस्कारों का संस्थागत भागीदार है।
ये पुरस्कार तकनीकी और गैर-तकनीकी उच्च शिक्षण संस्थानों और पॉलिटेक्निक संस्थानों के अनुकरणीय शिक्षकों/संकाय सदस्यों को प्रदान किए जाएंगे।
श्रेणियां
श्रेणी I: उच्च शिक्षण संस्थानों के शिक्षक
निम्नलिखित व्यापक विषयों के आधार पर तीन उप-श्रेणियां होंगी :
उप-श्रेणी (i): इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी, वास्तुकला आदि।
उप-श्रेणी (ii): शुद्ध विज्ञान, इसमें गणित, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, चिकित्सा, फार्मेसी आदि शामिल हैं।
उप-श्रेणी (iii): कला एवं सामाजिक विज्ञान, मानविकी, भाषाएं, विधि अध्ययन, वाणिज्य, प्रबंधन आदि।
विषयों/प्रबंधों की यह सूची केवल सांकेतिक है और इसमें उच्च शिक्षा से सम्बंधित कोई अन्य विषय/प्रबंध/उभरता हुआ ज्ञान क्षेत्र भी शामिल होगा।
श्रेणी II : पॉलिटेक्निक संस्थानों के शिक्षक
यह पुरस्कार पॉलिटेक्निक संस्थानों के अनुकरणीय शिक्षकों/संकाय सदस्यों को प्रदान किया जाएगा।
यह पुरस्कार देश में कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों और पॉलिटेक्निक संस्थानों के निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले नियमित संकाय सदस्यों के लिए खुला है। आवेदकों के पास स्नातक और/या स्नातकोत्तर स्तर पर कम से कम पांच वर्ष का पूर्णकालिक शिक्षण अनुभव होना चाहिए और नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि तक आयु 55 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। कुलपति, निदेशक और प्रधानाचार्य, चाहे वे नियमित हों या कार्यवाहक, आवेदन करने के पात्र नहीं हैं। हालांकि, वे व्यक्ति जो पहले ऐसे पदों पर रह चुके हैं और जिनकी आयु 55 वर्ष से कम है और वर्तमान में सक्रिय सेवा में हैं, वे पात्रता की श्रेणी में शामिल हैं।
नामांकन के तरीके (जनभागीदारी आधार पर ऑनलाइन माध्यम)
स्व-नामांकन
संस्थागत नामांकन: उच्च शिक्षा संस्थानों/पॉलीटेक्निक संस्थानों के प्रमुखों (निदेशक/प्रिंसिपल/कुलपति) द्वारा।
सहकर्मी नामांकन: उसी विश्वविद्यालय/संस्थान/कॉलेज/पॉलीटेक्निक के सहकर्मियों द्वारा, जहां नामांकित व्यक्ति नियमित रूप से कार्यरत है।
सभी नामांकन राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल – awards.gov.in पर निर्धारित प्रारूप में जमा किए जाने चाहिए।
नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि: 05.07.2026
किसी भी प्रश्न के लिए कृपया संपर्क करें:
ईमेल: helpdesknataward26@aicte-india.org
फ़ोन: 011-29581051 / 011-295811236
(सुबह 9.30 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच)
