रायगढ़ , 27 अप्रेल , प्रधान पाठक कल्याण संघ राजस्व इकाई लैलूंगा रायगढ़ के बैनर तले 12 प्रधान पाठक, दो शिक्षक एलबी , दो सहायक शिक्षक एलबी, एक सहायक ग्रेड तीन और एक भृत्य सहित कुल 18 शिक्षा जगत से जुड़े शिक्षकों व कर्मचारियों का का विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन मंगलम भवन ले लूंगा मैं किया गया. शिक्षा जगत से जुड़े इन विभूतियों ने अपनी अधिवार्षिकी निर्बाध और कुशलता पूर्वक सत्र 2025 26 में पूर्ण किए हैं. इसलिए उनका विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

विदाई सह सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि देवेंद्र प्रताप सिंह राज्यसभा सांसद जबकि विशिष्ट अतिथि दीपक सिदार उपाध्यक्ष जिला पंचायत रायगढ़ रहे. साथ में मुन्ना कौशिक , नरेश नायक, अवध राम पटेल ,चंद्रमा सिंह ठाकुर भी गरिमामयी उपस्थित रही. कार्यक्रम की अध्यक्षता रवि शंकर सारथी विकासखंड शिक्षा अधिकारी लेलूंगा एवं सह अध्यक्षता भूषण लाल पटेल अध्यक्ष प्रधान पाठक कल्याण संघ राजस्व इकाई लेलूंगा ने की.

कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथियों का मंच आसन सरस्वती पूजन एवं अतिथियों का स्वागत किया गया . तत्पश्चात भूषण लाल पटेल द्वारा संगठन के द्वारा किए जा रहे कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया. इसके बाद अतिथियों के द्वारा सेवानिवृत कर्मचारियों का बारी-बारी से चंदन, तिलक , फूलमाला, शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह के साथ सम्मान किया गया.

कार्यक्रम में भूषण लाल पटेल अध्यक्ष , भोग लाल पटेल संरक्षक, भोजराम पटेल, संतोष भगत, बृजमोहन चौधरी, नूतन पंडा, नंदकिशोर सतपथी, वीरेंद्र पटेल, कमल कुमार बारिक, सुरेंद्र पटनायक, कान्हू राम गुप्ता, बालमुकुंद पैकरा, नारायण पटेल ,नन्द लाल सिदार, श्रीमती लक्ष्मी साय, श्रीमती तारा पैकरा, श्रीमती वैजयंती चौहान, धनुर्जय नायक आदि की भूमिका सराहनीय रही आभार प्रदर्शन खंड शिक्षा अधिकारी लेलूंगा रवि शंकर सारथी ने किया .इसके पश्चात समस्त उपस्थित शिक्षकों को स्वल्पाहार वितरण कर सानंद पूर्वक साधुवाद कार्यक्रम का समापन किया गया. यह जानकारी भूषण लाल पटेल अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक कल्याण संघ राजस्व इकाई ले लूंगा.ने दी है .

