- नवीन शैक्षिक सत्र पर आज पांडेय गुट ने दी सभी को हार्दिक शुभकामनाएं
- पांडेय गुट ने की NPS का कड़ा विरोध जताते हुए ओ पी एस व्यवस्था बहाली की मांग
लखनऊ , 02 अप्रेल , उ प्र माध्य मिक शिक्षक संघ ( पांडेय गुट ) ने नये शैक्षिक सत्र 2026–2027 के अवसर पर शिक्षा विभाग से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े सभी शिक्षकों, छात्रों, अभिभावकों , शिक्षा अधिकारियों एवं कर्मचारियो को हार्दिक बधाई देते हुए उनके मंगलमय उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना की है।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार सिंह पटेल, उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी, महामंत्री आशीष कुमार सिंह, संयुक्त मंत्री मिथिलेश कुमार पांडेय ने आज के अवसर पर जारी अपने बधाई संदेश मे कहा कि यह सत्र हर दृष्टि से आशा तीत सफलत का शैक्षिक सत्र हो ऐसी कामना व्यक्त की है। उन्होंने इसके साथ ही साथ शिक्षकों के नाम जारी अपने एक संयुक्त अपील मे सत्र के प्रारंभ से ही प्रवेश प्रक्रिया के साथ शैक्षिक कार्यो में पूर्ण मनोयोग से सत्र को ऐतिहासिक यादगार बनाएं

शिक्षक नेताओ ने अनेक जिलों से प्राप्त जनकारी के मुताबिक चालू शैक्षिक सत्र से ही शिक्षकों की जनगणना में प्रशासन द्वारा लगायी जा रही ड्यूटी पर भी कड़ा एतराज जताते हुए अपर मुख्य सचिव , बेसिक एवं माध्य मिक शिक्षा को ज्ञापन प्रेषित कर शिक्षकों को पाठ्यक्रम को शैक्षि क पंचांग के अनुसार पूरा करने के लिए शैक्षिक कार्यो से इतर अन्य कार्यो में लगायी गई ड्यूटी से मुक्त रखे जाने की पुरजोर मांग की है. नेताओं के अनुसार आगरा, शाहजहाँ पुर, हरदोई, बाराबकी, आज़मगढ़ ,मऊ सहित अन्य जनपद से ऐसे ड्यूटी लगाने की सूची प्रशासन द्वारा तैयार कर भेजने की कवायत शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें
