- पेंशनर्स सभा/बैठक दिनांक 29 मार्च 2026 का प्रतिवेदन
बिलासपुर, 30 मार्च । भारतीय स्टेट बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन (भोपाल सर्किल) बिलासपुर यूनिट ( SBI Pensioners’ Association Bhopal Circle Bilaspur Unit ) की भव्य सभा/बैठक 29-मार्च 2026 को आई एम ए भवन बिलासपुर में आयोजित किया गया। जिसमें 135 सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ, तत्पश्चात वरिष्ठ पेंशनर्स एन के जैन ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथग्रहण कराया। निर्वाचित पदाधिकारियों का विधिवत अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के अगले विविध चरणों में दिवंगत सदस्यों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई तथा नये सदस्यों का स्वागत एवं पिछले बैठक ( SBI Pensioners’ Association Bhopal Circle Bilaspur Unit ) से इस बैठक तक जन्मदिन वाले सदस्यों को बधाईयाँ एवं शुभकामनाएं दी गई।

कार्यक्रम को आर पी शुक्ला ( वरिष्ठ सलाहकार), आजाद वर्मा (उपाध्यक्ष) एवं मिहिर नाग(सचिव) ने संबोधित किया। श्री योगेश तिवारी वृत्त सहायक सचिव ने बैंक द्वारा पेंशनर्स ( SBI Pensioners’ Association Bhopal Circle Bilaspur Unit ) के लिए विशेष रूप से तैयार की गई स्वास्थ्य बीमा की महत्ता पर प्रकाश डाला एवं आग्रह किया कि बैंक पेंशनर्स इसका लाभ अवश्य उठाएं।
इस कार्यकम ( SBI Pensioners’ Association Bhopal Circle Bilaspur Unit ) में विशिष्ट अतिथि एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक शेखर प्रेम ने 75 वर्ष की आयु वाले पेंशनर्स सदस्यों का शाल एवं श्रीफल से सम्मानित किया। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बैंक के विकास में पूर्व कर्मचारियों के योगदान पर प्रकाश डाला।एसोसिएशन के बिलासपुर इकाई के अध्यक्ष जमील अहमद ने बैंक पेंशनर्स के पेंशन पुनरीक्षण से संबंधित विभिन्न न्यायालयों में लंबित प्रकरणों की प्रगति की जानकारी दी।

तापस हाज़रा ने सभा ( SBI Pensioners’ Association Bhopal Circle Bilaspur Unit ) में साझा संकलन कविता संग्रह भेंट किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यकारिणी सदस्य प्रभात बैनर्जी, वी के श्रीवास्तव, आर के सन्नाला, पी के गुप्ता , अशोक जज्ञासी, श्रीमती एमी श्रीवास्तव, रणजीत टिग्गा एवं श्री पी के मजुमदार सहायक सचिव ने विशेष योगदान दिया। कार्यक्रम का सफल, सुंदर संचालन श्री मेहर प्रसाद ने किया।
