रांची, 17 मार्च , झारखंड मुक्त विश्वविद्यालय (JSOU) के कुलपति प्रोफेसर अभय कुमार सिंह ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सौजन्य भेंट की. कुलपति का पदभार ग्रहण करने के बाद प्रोफेसर सिंह ने सौजन्य भेंट के समय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को विश्वविद्यालय (JSOU) की वर्तमान शैक्षिक, प्रशासनिक स्थितियां और गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी . उन्होंने मुख्यमंत्री से विश्वविद्यालय (JSOU) की भावी योजनाओं मसलन नामांकन बढ़ाने झारखंड में मुक्त विश्वविद्यालय(JSOU) की पहुंच सामान्य विद्यार्थियों तक पहुंचने सहित अपने सभी लक्ष्यों से अवगत कराते हुए और सहयोग और मार्गदर्शन देने का आग्रह किया .
CampusSamachar.com : उल्लेखनीय है कि नालंदा विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अभय कुमार सिंह प्रख्यात इतिहासवेत्ता हैं और शैक्षिक, प्रशासनिक क्षेत्र में उनकी अपनी एक विशिष्ट पहचान है. प्रोफेसर सिंह को हाल ही में झारखंड राज्य मुक्त विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सह राज्यपाल संतोष गंगवार ने विश्वविद्यालय (JSOU) का कुलपति नियुक्त किया है . प्रोफेसर सिंह ने कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात विश्वविद्यालय (JSOU) के कामकाज को अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में तेजी से काम शुरू कर दिया है . विश्वविद्यालय (JSOU)के शिक्षकों, विद्यार्थियों और प्रशासन तंत्र से जुड़े सभी लोगों को एक साथ लेकर चलने की अद्भुत क्षमता रखने वाले प्रोफेसर सिंह के कार्यकाल में झारखंड मुक्त विश्वविद्यालय उपलब्धियां के नए कीर्तिमान करने वाला है.

CampusSamachar.com : उल्लेखनीय है कि प्रोफेसर अभय कुमार सिंह नालंदा विश्वविद्यालय में 2 वर्ष तक कार्यवाहक कुलपति के रूप में भी अपनी विशिष्ट सेवाएं दे चुके हैं और उनके कार्यकाल को बहुत ही सम्माननीय नजरिए से देखा जाता है जिसमें शिक्षा के विकास के लिए उन्होंने अपने स्तर से कई महत्वपूर्ण निर्णय और कार्य किए हैं।
