

- अकादमी केंद्र के पुस्तकालय में लगभग 40000 किताबें तथा लगभग 5000 शोध पत्रिकाएं उपलब्ध है I छात्राओं ने पुस्तकों और शोध-पत्रिकाओं के अध्ययन से लाभ प्राप्त किया तथा दर्शन के क्षेत्र में विभिन्न विषयों पर हो रहे शोधों की जानकारी प्राप्त की I
- प्राचार्य प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य पुस्तकों को पढ़ने की आदत का विकास करना है I जो उनके मानसिक विकास की दृष्टिकोण से अत्यंत आवश्यक है.
लखनऊ, 20 नवम्बर . नवयुग कन्या महाविद्यालय, राजेन्द्र नगर,लखनऊ ( Navyug Kanya Mahavidyalaya ) के दर्शनशास्त्र विभाग की छात्राओं ने आज दिनांक 20 नवंबर 2025 को विश्व दर्शन दिवस के अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय के मार्गदर्शन तथा विभागाध्यक्ष मेजर (डॉ.) मनमीत कौर सोढ़ी के नेतृत्व में विपुल खंड, गोमती नगर लखनऊ में भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद के शैक्षणिक केंद्र में स्थित पुस्तकालय का भ्रमण किया I जहां पर एशिया में दर्शन की सर्वोत्तम पुस्तकों का संकलन उपलब्ध है I शैक्षणिक केंद्र के प्रभारी हमेंद्र भरद्वाज ने अवगत कराया कि अकादमी केंद्र के पुस्तकालय में लगभग 40000 किताबें तथा लगभग 5000 शोध पत्रिकाएं उपलब्ध है I छात्राओं ने पुस्तकों और शोध-पत्रिकाओं के अध्ययन से लाभ प्राप्त किया तथा दर्शन के क्षेत्र में विभिन्न विषयों पर हो रहे शोधों की जानकारी प्राप्त की I
छात्राओं को अकादमी केंद्र में चल रही क्षेत्रीय शिक्षक उन्नयन कार्यशाला के अंतर्गत “भारतीय समाज विज्ञान और भारतीय दर्शन का अंत: संबंध ‘ज्ञान की राजनीति’ के विशेष संदर्भ में” विषय पर प्रोफेसर महेंद्र मणिद्र नाथ ठाकुर, नई दिल्ली द्वारा दिए जा रहे व्याख्यान से भी लाभान्वित होने का अवसर प्राप्त हुआ
प्राचार्य प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य पुस्तकों को पढ़ने की आदत का विकास करना है I जो उनके मानसिक विकास की दृष्टिकोण से अत्यंत आवश्यक है
मेजर (डॉ.)मनमीत कौर सोढ़ी ने छात्राओं को अवगत कराया कि प्रत्येक वर्ष नवंबर माह के तीसरे गुरुवार को विश्व दर्शन दिवस वैश्विक संवाद को प्रोत्साहित करने और सामाजिक चुनौतियों के समाधान के लिए महत्वपूर्ण सोच को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है जिससे सभी के लिए बेहतर भविष्य बनाया जा सके I
