25 वर्षों से भी अधिक समय से सेवा रत 2300 तदर्थ शिक्षकों ने लगायी मुख्य मंत्री से गुहार – डॉ जितेंद्र सिंह पटेल- शिक्षा अधिका रियों की गलतियों का खामियाजा भुगत रहे तदर्थ शिक्षक – ओम प्रकाश त्रिपाठी
- शिक्षक नेताओ ने इस ओर मुख्यमंत्री जी के साथ साथ अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा जी का भी व्यक्तिगत ध्यान आकृष्ट किया है .
लखनऊ, 18 अक्तूबर ,राज्य के लगभग 28 से 30 वर्षों से गैर सरकारी माध्यमिक शिक्षण संस्थानों में कार्य करने वाले 2300 तदर्थ शिक्षकों को रेगुलर किये जाने की जगह उनका नौ माह से वेतन भुगतान नही किये जाने पर पांडेय गुट ने गहरी नाराजगी व्यक्त की है। संगठन ने इस अतिसंवेदन शील मामले में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का व्यक्तिगत ध्यान आकृष्ट करते हुए उनसे तत्काल हस्तक्षेप किये जाने की मांग की है।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ जितेंद्र सिंह पटेल एवं संगठन प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि ये वे शिक्षक है जिन्हे वर्ष २००० के पूर्व मे अधिनियमित व्यवस्था के तहत नियुक्त किया गया था और वे लगातार सेवा में रहकर देश की भावी पीढी के निर्माण में विगत तीस वर्ष से अपना योगदान दे रहे हैं। इस संबंध में सर्वोच्च न्यायालय से लेकर हाई कोर्ट ने भी उन्हे रेगुलर किये जाने और नियमित वेतन भुगतान करने के स्पष्ट आदेशों के बाद भी अधिकारियों द्वारा स्वेच्छाचारिता अपनाते हुए शिक्षकों का वेतन रोक कर उनका आर्थिक रूप से व मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है।
शिक्षक नेताओ ने इस ओर मुख्यमंत्री जी के साथ साथ अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा जी का भी व्यक्तिगत ध्यान आकृष्ट करते हुए न्यायालयीय एवं शासन के आदेशों के तहत मानवीय संवेदनशीलता को अपनाते हुए अविलंब वेतन भुगतान किये जाने की पुरजोर मांग की है।
