
- छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन जिला बिलासपुर की तत्वावधान में आज भव्य आयोजन
बिलासपुर , 06 जुलाई , छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन जिला बिलासपुर की और से फेडरेशन टीम के कर्मठ योद्धा सफल शिक्षक संघर्ष के पर्याय रंजीत बनर्जी जी के सेवानिवृत होने पर सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का आयोजन आज 6 जुलाई को होने जा रहा है . छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष मनीष मिश्रा एवं समस्त प्रांतीय पदाधिकारीगण एवं फेडरेशन टीम के 33 जिलों केसमस्त जिला अध्यक्ष एवं जिला पदाधिकारीयो की उपस्थिति में मुख्य अतिथि रंजीत बनर्जी को उनकी सच्ची सेवा ,संगठन के प्रति निष्ठा, और शिक्षक पद की गरिमा और महत्वपूर्ण सेवा के लिए सम्मानित किया जाएगा, और एक नई पहल सेवा सम्मान प्रदान किया जाएगा एवं साथ ही फेडरेशन टीम के समस्त सेवानिवृत एल बी संवर्ग शिक्षकों को शाल श्री फल से सम्मानित किया जाएगा.
डी एल पटेल जिला अध्यक्ष , विकास कायरवार जिला सचिव और एवं समस्त जिला एवं ब्लॉक टीम छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक पेंशन जिला बिलासपुर ने आग्रह किया है कि इस महत्वपूर्ण और सेवाभाविक कार्यों में आप सभी की उपस्थिति प्रार्थनीय है। फेडरेशन टीम बिल्हा ,कोटा ,तखतपुर मस्तूरी के समस्त संघर्ष शील साथियों से आग्रह हमारे बीच के हमारे लिए संघर्ष करने वाले आदरणीय दादा के लिए आयोजित सम्मान समारोह में अधिक से अधिक संख्या में समय का विशेष ध्यान देते हुए उपस्थित होकर होने का कष्ट करें .
दिनांक – 6 जुलाई दिन रविवार
समय – 11:30 बजे
स्थान- प्रार्थना सभा भवन जल संसाधन विभाग बिलासपुर
bilaspur के सेमरताल स्कूल का ये video जरुर देखें
