

- इस अवसर पर शाला के प्रधान पाठक हेमलता मांडले, शिक्षक देव प्रधान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं पालकगण उपस्थित रहे।
बिलासपुर , 26 जून, campus samachar.com, अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस(International Day Against Drug Abuse and Illicit Trafficking ) के अवसर पर आज 26 जून को शासकीय प्राथमिक शाला कान्हरकापा के विद्यार्थियों द्वारा ग्राम में एक भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य समाज में नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता फैलाना और विशेष रूप से युवा पीढ़ी को इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करना था।
विद्यालय के प्रधान पाठक हेमलता मांडले के संरक्षण में आयोजित इस रैली में विद्यालय के सभी बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने ‘नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो’, ‘स्वस्थ जीवन अपनाओ, नशे को दूर भगाओ’, और ‘नशा मुक्त समाज, खुशहाल भविष्य’ जैसे नारे लिखी तख्तियां लेकर पूरे गांव में भ्रमण किया। इस अवसर पर शिक्षक देव प्रधान ने कहा, “हमारा लक्ष्य बच्चों को बचपन से ही नशे के प्रति जागरूक करना है ताकि वे एक स्वस्थ और नशामुक्त जीवन जी सकें। यह रैली इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”
रैली के समापन पर विद्यालय परिसर में एक लघु सभा का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षकों ने बच्चों को नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बच्चों से अपील की कि वे अपने परिवार और समाज के अन्य सदस्यों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। यह आयोजन कान्हरकापा ग्राम में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और एक स्वस्थ समुदाय के निर्माण में सहायक होगा। इस अवसर पर शाला के प्रधान पाठक हेमलता मांडले, शिक्षक देव प्रधान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं पालकगण उपस्थित रहे। #International Day Against Drug Abuse and Illicit Trafficking
