-

इस अवसर पर आईक्यूएसी के निदेशक प्रो. अमित कुमार सक्सेना एवं विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. ए.एस. रणदिवे ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
बिलासपुर, 25 मार्च, campussamachar.com, । गुरु घासीदास विश्वविद्यालय (केंद्रीय विश्वविद्यालय) के आंतरिक गुणवत्ता एवं आश्वासन प्रकोष्ठ द्वारा 24 मार्च, 2025 रजत जयंती सभागार में कॉन्ट्रीब्यूशन ऑफ फैकेल्टी इन दि ग्रोथ ऑफ ए यूनिवर्सिटी विषय पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार चक्रवाल ने व्याख्यान दिया।
कुलपति प्रोफेसर चक्रवाल ( Professor Alok Kumar Chakrawal Vice Chancellor of Guru Ghasidas Vishwavidyalaya -Central University) ने कहा कि जब तक हम आध्यात्म की तरफ नहीं चलेंगे तब तक हम शांत मन से चुनौतियों का सामना नहीं कर पाएंगे। हम सभी को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है क्योंकि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन रहता है तथा सभी लक्ष्यों की प्राप्ति में स्वस्थ शरीर अत्यधिक सहायक होता है। शिक्षक के समर्पण के बिना विद्यार्थी, समाज और राष्ट्र का निर्माण संभव नहीं है।
कार्यक्रम में सौराष्ट्र विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति प्रो. नीलांबरी दवे ने कहा कि कुलपति प्रोफेसर चक्रवाल के नेतृत्व में आप सभी के सामूहिक प्रयासों से लगातार प्रगति हो रही है जो विभिन्न प्रकार की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की रैंकिंग के अच्छे परिणमों से परिलक्षित होती है। शिक्षकों को शिक्षण, शोध के साथ ही सामाजिक सरोकारों के कार्यों पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर आईक्यूएसी के निदेशक प्रो. अमित कुमार सक्सेना एवं विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. ए.एस. रणदिवे ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजेश शर्मा एवं धन्यावद ज्ञापन डॉ. अमित कुमार गुप्ता ने किया। इससे पूर्व मंचस्थ अतिथियों का शॉल, श्रीफल एवं नन्हें पौधे को भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न विद्यापीठों के अधिष्ठातागण, विभागाध्यक्षगण, शिक्षकगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।
