
दतिया – मध्यप्रदेश शासन के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि दतिया शिक्षा के क्षेत्र में शीघ्र ही हब के रूप में विकसित हो रहा है। इस दिशा में दतिया में नर्सिग कॉलेजों, मेडीकल कॉलेज होने के साथ फिसरीज कॉलेज, बेडनरी कॉलेज का कार्य भी तेजी से शुरू हो गया है। कार्यक्रम में नर्सिग कॉलेज एसोसिएशन ने गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र का सम्मान भी किया।
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र शनिवार को दतिया में पटवारी फार्म हाउस में नर्सिग कॉलेज एसोसिएशन दतिया द्वारा आयोजित सम्मान समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर पहले की अपेक्षा काफी कम रही है। प्रतिदिन 70 हजार कोरोना टैस्ट किए जा रहे है। माईनस जीरो पाइंट 1 संक्रमण दर है। उन्होंने कहा कि दतिया आने वाले समय में ऐजूकेशन हब के रूप में जाना जायेगा। जहां वेटनरी कॉलेज, फिसरीज कॉलेज एवं पुलिस ट्रेनिंग स्कूल की शुरूआत हो चुकी है। इस दिशा में कार्य भी शुरू हो चुका है। यह सारे प्रोफेशनल कॉलेज विधानसभा क्षेत्र दतिया के तहत् विकसित हो रहे है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जहां सम्पूर्ण देश में मंदी का दौर रहा वहीं दतिया में लोगों को परेशानी नहीं होने दी।
गृह मंत्री डॉ. मिश्र ने कहा कि जिले में मेडीकल कॉलेज एवं जिला चिकित्सालय होने के कारण कोरोना काल में दवाईयां, ऑक्सीजन, वेंटीलेटर आदि की किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने दी गई। उन्होंने कहा कि जिले के ही नहीं बल्कि आस-पास के लगे जिले भिण्ड़, ग्वालियर, मुरैना, टीकमगढ़, छतरपुर, दिल्ली से आए मरीज भी यहां से ठीक होकर अपने घर गए।
कार्यक्रम में मेडीकल कॉलेज दतिया के डीन डॉ. राजेश गौर, सिविल सर्जन डॉ. केसी राठौर एवं जीएनम कॉलेज की प्राचार्य राजकुमारी का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में राजेश मोर ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम का संचालन कपिल मुडि़या ने और आभार प्रदर्शन मुकेश यादव ने किया।
ये रहे उपस्थित : पूर्व विधायक प्रदीप अग्रवाल सर्वश्री रामदास झस्या, योगेश सक्सैना, प्रशांत ढेंगुला, गिन्नी राजा परमार, अतुल भूरे चौधरी, किरण गुप्ता, बल्ले रावत, सुमित रावत, अरविन्द पाल, कमलेश शास्त्री, प्रणव ढेंगुला, राहुल राय, दर्शन गिरी, तोषीफ खांन, नवनीत श्रीवास्तव, बृजेन्द्र सिंह कौरव, सोनू गौतम, डॉ. नरेश सिकरवार, देव बाथम आदि उपस्थित थे।
