- चुटकी भंडार गर्ल्स इंटर कॉलेज के शिक्षकों एवं कर्मचारियो का तीन दो महीने से नहीं हुआ वेतन भुगतान, वेतन भोगी भूखमरी के शिकार- पांडेय गुट
लखनऊ, 21 जून। स्थानीय चुटकी भंडार गर्ल्स इंटर कॉलेज मे विगत कई महीनों से संस्था मे व्याप्त अफरातफरी के माहौल के चलते पिछले दो माह का नियमित वेतन भुगतान नहीं हो सका है। साथ ही संस्था प्रधान डॉ सुमन शुक्ला का तो विगत मार्च से अब तक का वेतन भुगतान न कर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है।
माध्यमिक शिक्षक संघ ( पाण्डेय गुट ) संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रवक्ता ओम प्रकाश त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष बच्चू लाल भारती,महामंत्री आशीष सिंह एवं संयुक्त मंत्री मिथिलेश कुमार पांडेय ने इस मामले मे शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कर तत्काल संस्था का एकल संचालन कर संस्था प्रधान सहित सभी शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों का अब तक का अवरुद्ध वेतन भुगतान सुनिश्चित कराये जाने की मांग की है। जिससे वेतन के अभाव मेंआर्थिक तगी से जूझ रहे सभी शिक्षिकाओं और कर्मचारियों को राहत मिल सके। संगठन ने भरोसा जताया है कि हमारे जिले के शिक्षा अधिकारी इस पर त्वरित कार्यवाही अवश्य करेंगे।
