

- सभी दलों के नेता , विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी , छात्रसंघों के पदाधिकारी विशेष रूप से पहुंचे थे .
- सत्यदेव त्रिपाठी जी न केवल लखनऊ विश्वविद्यालय अपितु इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष रहे थे .
- कई वक्ता तो अपने व्यक्तिगत अनुभवों को साझा करते हुए बहुत भावुक हो गए।
लखनऊ , 27 मार्च 2025, campussamachar.com, लखनऊ विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष एवं राज्य सरकार में मंत्री रहे स्वर्गीय सत्यदेव त्रिपाठी की श्रद्धांजलि सभा में आज 27 मार्च उनके पुराने समाजवादी चिंतकों, लखनऊ विश्वविद्यालय के नए – पुराने छात्र संघ पदाधिकारी, छात्र नेताओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियो ने श्रद्धांजलि अर्पित की। मोती महल मेमोरियल सोसाईटी राणा प्रताप मार्ग लखनऊ में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने सत्यदेव त्रिपाठी को समाज के प्रति उनकी गहन जिम्मेदारी तथा समाजवादी चिंतक के रूप में की गई सामाजिक सेवाओं के लिए याद किया गया। कार्यक्रम में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई । सत्यदेव त्रिपाठी का निधन 23 मार्च को लखनऊ में निज आवास पर हुआ था . वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के औरेया जिले के निवासी थे .

श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने छात्रसंघों की बहाली पर जोर देते हुए कहा कि सत्यदेव त्रिपाठी जी हमेशा छात्रसंघों के गठन, उनकी विश्वसनीयता और उनके द्वारा छात्र हितों में किए जाने वाले आंदोलन में सक्रिय रूप से भागीदारी करते थे . छात्र नेताओं का मार्गदर्शन करते थे और कभी भी उन्होंने अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया. वह खाँटी समाजवादी चिंतक होने के साथ-साथ देश और समाज को सबसे ऊपर रखते थे। कई वक्ता तो अपने व्यक्तिगत अनुभवों को साझा करते हुए बहुत भावुक हो गए। स्व. सत्यदेव त्रिपाठी न केवल लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष रहे बल्कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के भी अध्यक्ष रहे।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित लोगों में जेएनयू दिल्ली के पूर्व प्रोफेसर आनंद कुमार, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता विश्व नाथ चतुर्वेदी ‘मोहन’, लखनऊ विश्वविद्यालय के राजनीतिक विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर रमेश दीक्षित, समाजसेवी वरिष्ठ पत्रकार वंदना मिश्रा, लखनऊ विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष नीरज जैन, प्रमोद तिवारी, राजपाल कश्यप, पूर्व महामंत्री अनिल सिंह वीरू , पूर्व महामंत्री व वरिष्ठ सपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी आईपी सिंह, पूर्व पदाधिकारी प्रदीप कुमार बब्बू, पूर्व जूनियर लाइब्रेरियन राजेश विद्यार्थी, केकेसी छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप सिंह, लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता पवन उपाध्याय, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारी डॉक्टर देवेंद्र प्रताप सिंह, उत्तर प्रदेश कांग्रेस यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक विनोद चौधरी, कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत, बीबीसी के वरिष्ठ पत्रकार रहे रामदत्त त्रिपाठी, वरिष्ठ पत्रकार नवल कांत सिन्हा, कीर्ति वर्धन सिंह, अधिवक्ता शशि पाठक, पत्रिका ग्रुप के पूर्व स्थानीय संपादक शिव सिंह, लखनऊ विश्वविद्यालय सांख्यिकी विभाग के पूर्व प्रोफेसर प्रोफेसर अनिल कुमार श्रीवास्तव, लखनऊ विश्वविद्यालय सहयुक्त महाविद्यालय शिक्षक संघ (लुआक्टा) के अध्यक्ष प्रोफेसर मनोज पांडेय , आमिर जैदी चचा सहित बड़ी संख्या में लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये . कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर रमेश दीक्षित ने किया जबकि आभार ज्ञापन मोतीलाल मेमोरियल सोसायटी के पदाधिकारी राजेश सिंह ने किया। #Satyadev Tripathi

