
बिलासपुर. गुरु घासीदास विश्वविद्यालय (केन्द्रीय विश्वविद्यालय) प्रबंधन ने अस्थायी रूप से कार्यरत शिक्षकों की बड़ी राहत दी है। कोरोना काल को देखते हुए विवि विश्वविद्यालय प्रशासन ने तय किया कि अस्थायी शिक्षकों की सेवा अवधि तीन माह तक बढ़ा दी जाय।
विवि प्रशासन ने जानकारी दी है कि इस आ शय के आदेश भी जल्द निर्गत किए गए हैं। प्रशासन के इस फैसले को बहुत सकारात्मक लिया जा रहा है कि कोरोना काल में यह महत्वपूर्ण और राहत देने वाला फैसला लिया गया है। विवि प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार विभिन्न विद्यापीठों के अंतर्गत आने वाले विभिन्न विभागों में अस्थायी शिक्षकों की नियुक्ति प्रथम: छह माह के लिए की गई थी जिसकी छह माह की अवधि दिनांक 21 जुलाई, 2021 को पूर्ण हो रही है।
विभागों की आवश्यकता एवं कोविड-19 की परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए पूर्व में नियुक्त अस्थायी शिक्षकों एवं प्रतीक्षा सूची से नियुक्त अस्थायी शिक्षकों की सेवा में पूर्व शर्तों के अधीन दिनांक 22 जुलाई, 2021 से आगामी तीन माह तक वृद्धि की गई है। इस आशय का आदेश प्रशासन विभाग द्वारा जारी किया गया है।
