
लखनऊ. उत्तर प्रदेश सरकार के आह्वान पर रविवार को प्रदेश भर में व्यापक स्तर पर पौधरोपण किया। इस अभियान में के विभिन्न शिक्षण संस्थानों, ग्राम पंचायतों और व्यावसायिक परिसरों में पौधे रोपे गए। इसी अभियान के तहत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) बुलंदशहर में संस्था के प्राचार्य एमएस राणा और उनकी टीम ने पौधरोपण कर प्रकृति के संरक्षण का अनुपम संदेश दिया। यहां यह बताना जरूरी है कि डाइट परिसर में राणा के नेतृत्व में व्यापक स्तर पर तरह-तरह के पौधे लगाकर हरियाली युक्त किया जा रहा है। इन पौधों की सुरक्षा का भी पूरा ख्याल रखा जा रहा है। संस्थान के सभी शिक्षक, कर्मचारी इनकी सुरक्षा का संकल्प भी ले रहे है। परिसर में कई औषधीय पौधे भी लगाए गए हैं और इन पौधों के बारे में लोगों को जानकारी भी दी जा रही है, उन्हें अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है। प्राचार्य राणा का कहना है कि पौधरोपण कार्यक्रम को लगातार आगे बढ़ाते रहना है, क्योंकि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण बहुत जरूरी है और लोगों को जागरूक करके प्रकृति का संरक्षण किया जा सकता है। इस काम में डाइट बुलंदशहर की टीम बेहतर काम कर रही है।
हम बनाएंगे डाइट को शैक्षणिक भ्रमण केंद्र : प्राचार्य
वन महोत्सव अभियान को सफल बनाते हुए एवं अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए जिला शिक्षा संस्थान में प्राचार्य महेंद्र सिंह राणा के संरक्षण में औषधीय सजावटी एवं छायादार लगभग 70 पौधे लगाए । उपस्थित प्रवक्ता गण एवं संस्थान कर्मियों ने वृक्षारोपण में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए क्यारियों का भी निर्माण किया एवं संस्थान को सुंदर एवं शैक्षणिक भ्रमण केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए प्रण लिया। इस मौके पर प्राचार्य -महेंद्र सिंह राणा, प्रवक्ता गण एवं संस्थान कर्मी उपस्थित रहे।
इस वर्ष प्रदेश में ३० करोड़ पौधे रोपे जाएंगे
प्रदेश में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत वर्ष 2021 में 30 करोड़ पौधों को रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसे पूरा करने वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम हेतु शासन द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को जनपदवार नोडल अधिकारी नामित किया गया है। कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए भारत सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न कराने के निर्देश हैं। वर्ष 2017 में प्रदेश सरकार ने प्रतिवर्ष वृक्षारोपण के एक सुनिश्चित अभियान को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया वृक्षारोपण के इस अभियान को पूरा करने के लिए प्रत्येक वर्ष वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम चलाया जा रहा वर्तमान सरकार के प्रयासों से प्रदेश में 100 करोड़ पौधों का रोपण सम्भव हो रहा है। इसके अन्तर्गत 25 करोड़ पौधे कल 04 जुलाई को तथा शेष 05 करोड़ पौधों को जुलाई माह में वर्षा के अनुसार रोपित किया जाना लक्षित है।
अब तक इतने रोपे गए पौधे
वर्ष 2017-18 में 5.71 करोड़ तथा वर्ष 2018-19 में 11.77 करोड़ पौधे रोपित किए गए। वर्ष 2019-20 में 22.59 करोड़ पौधों का रोपण किया गया। वर्ष 2020-21 में कोरोना महामारी की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद 25.87 करोड़ पौधे रोपित किए गए। वर्तमान वर्ष 2021-22 में 30 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य है। नागरिकों एवं किसानों ने वृक्षारोपण अभियान में सहयोग प्रदान करते हुए इसी अवधि में 05 करोड़ पौधे रोपित किए हैं। इस प्रकार वर्तमान सरकार के प्रयासों से प्रदेश में 100 करोड़ पौधों का रोपण सम्भव हो रहा है। इसके अन्तर्गत 25 करोड़ पौधे कल 04 जुलाई को तथा शेष 05 करोड़ पौधों को जुलाई माह में वर्षा के अनुसार रोपित किया जाना लक्षित है। वर्ष 2017-18 में 5.71 करोड़ तथा वर्ष 2018-19 में 11.77 करोड़ पौधे रोपित किए गए। वर्ष 2019-20 में 22.59 करोड़ पौधों का रोपण किया गया। वर्ष 2020-21 में कोरोना महामारी की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद 25.87 करोड़ पौधे रोपित किए गए। वर्तमान वर्ष 2021-22 में 30 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य है। नागरिकों एवं किसानों ने वृक्षारोपण अभियान में सहयोग प्रदान करते हुए इसी अवधि में 05 करोड़ पौधे रोपित किए हैं। इस प्रकार वर्तमान सरकार के प्रयासों से प्रदेश में 100 करोड़ पौधों का रोपण सम्भव हो रहा है।
