
इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों तथा शिक्षकों, कर्मचारियों से इस बार बारिश होने के उपरांत ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने तथा उनकी देखरेख करने की अपील किया.
लखनऊ, 05 जून, 2025, campussamachar.com, लखनऊ के नगराम क्षेत्र में स्थित जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज बहरौली ( Jawahar Lal Nehru Inter College bahrouli,) के परिसर में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत फलदार, सजावटी पौधों का रोपण प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा एवं कर्मचारियों ने किया।
लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के लिए प्रत्येक वर्ष 5 जून को अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस बार कार्यक्रम का नाम एक पेड़ मां के नाम है।

Jawahar Lal Nehru Inter College bahrouli news : वर्तमान समय में अत्यधिक गर्मी और प्रदूषण से जनमानस व्याकुल है लगातार पेड़ों की कटाई ने इस समस्या को और अधिक बढ़ाया है जबकि पर्यावरणविद् और सरकारें ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाने पर जोर दे रही हैं अनेक स्वयंसेवी संगठन वृक्षों के लगाने के लिए अनेक प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम चला रहे हैं तथा कई संस्थाएं और सरकारें वृक्षों को प्रत्येक वर्ष अभियान चलाकर लगा रही हैं परंतु इन सब प्रयासों के बावजूद अपेक्षित जन सहयोग में कमी के कारण अच्छे परिणाम प्राप्त नहीं हो रहे हैं। एक वृक्ष कई एयर कंडीशनर के बराबर ठंडक उत्पन्न करता है तथा कार्बन डाइऑक्साइड को सोखकर प्रदूषण में कमी करता है एवं पर्यावरण में जीवनदायिनी ऑक्सीजन मुक्त करता है।
वृक्ष परिसर की शोभा बढ़ाते हैं तथा पौष्टिक फल भी प्रदान करते हैं। इसी के दृष्टिगत आम, शरीफा,जामुन की किस्मों के वृक्ष परिसर में प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा, सहयोगी सन्तोष कुमार,जितेंद्र कुमार, गोमती प्रसाद, केशवराम तथा युवराज ने लगाये।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों तथा शिक्षकों, कर्मचारियों से इस बार बारिश होने के उपरांत ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने तथा उनकी देखरेख करने की अपील किया जिससे धरती को हरा भरा करने में तथा प्रदूषण मुक्त होने में मदद मिले।
यह VIDEO जरुर देखें
