नई , दिल्ली/पटना , 04 अप्रेल , भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज 4 अप्रैल, 2026 को बिहार का दौरा करेंगे. ( Vice-President Shri C. P. Radhakrishnan to Visit Bihar on April 4, 2026 ) श्री राधाकृष्णन अपने इस दौरे में महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी के तीसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगे। उपराष्ट्रपति पश्चिम चंपारण में भितिहरवा गांधी आश्रम भी जाएंगे।
जानकारी के अनुसार आज 04 अप्रेल को भारत के उपराष्ट्रपति मोतिहारी स्थित महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरे में वे बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के ऐतिहासिक स्थल भितिहरवा गांधी आश्रम का भी दौरा करेंगे। इस दौरे का उद्देश्य 1917 के चंपारण सत्याग्रह के ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित करना भी है।
