गोरखपुर , 21 अप्रेल , वीर बहादुर सिंह राजकीय महाविद्यालय कंपियरगंज ( Veer Bahadur Singh Rajkeeya Mahavidyalaya ) में सोमनाथ मंदिर के हजार वर्षों की अपराजेय यात्रा के उपलक्ष्य में ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिवपुराण और सोमनाथ मंदिर पर आधारित विविध प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का परिचय दिया। काव्यपाठ प्रतियोगिता में आयुषी मिश्र प्रथम, सोनी गुप्ता द्वितीय और गीतांजलि तृतीय स्थान पर रहीं।

निबंध-लेखन प्रतियोगिता में संजना यादव प्रथम, शालिनी मौर्य द्वितीय और सुमन तृतीय स्थान पर रहीं। शिव-कथा पर आधारित रंगोली प्रतियोगिता में मुस्कान की टीम प्रथम, रंजू की टीम द्वितीय और पूनम चौरसिया की टीम तृतीय स्थान पर रही।

प्राचार्य प्रो० रमेश चन्द्र वर्मा ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी। कार्यक्रम का आयोजन समारोहक डॉ० शैलजा अस्थाना ने किया। इस अवसर पर सभी प्राध्यापक और अनेक छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।
