प्रो.रमेश चंद्र वर्मा ने कार्यक्रम के अन्त में मुख्य अतिथि के प्रति आभार ज्ञापित किया
गोरखपुर , वीर बहादुर सिंह राजकीय महाविद्यालय कंपियरगंज गोरखपुर (Veer Bahadur Singh Rajkeeya Mahavidyalaya Campierganj ) में दो दिवसीय 20वें वार्षिक क्रीड़ा समारोह के समापन एवं पुरस्कार वितरण में मुख्य अतिथि प्रो. उदयभान क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी गोरखपुर रहे।मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी का स्वागत प्राचार्य प्रो.रमेश चंद्र वर्मा ने स्मृतिचिह्न प्रदान कर किया ।

मुख्य अतिथि का माल्यार्पण द्वारा स्वागत क्रीड़ा प्रभारी विकास कुमार सोनकर ने किया,प्रो. जय प्रकाश वर्मा ने अंगवस्त्र द्वारा,तथा प्रो. मनीष कन्नौजिया ने बैज लगाकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया । अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ्य मस्तिष्क निवास करता है,खेलों के माध्यम से छात्रों के अन्दर अनुशासन की भावना विकसित होती है और खेल जीवन में हार जीत में संतुलन बनाना सिखाता है। उन्होंने कहा कि खेल में भाग लेना ज्यादा महत्वपूर्ण है न कि जीत हार। प्रो. उदयभान ने विभिन्न खेल प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया तथा उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु हार्दिक बधाई एवं आशीर्वचन प्रदान किया।

Veer Bahadur Singh Rajkeeya Mahavidyalaya Campierganj : बी. ए .की छात्रा निक्की ने सुमधुर स्वर में स्वागत गीत प्रस्तुत किया।क्रीड़ा प्रभारी और शारीरिक शिक्षा के असिस्टेंट प्रोफेसर विकास कुमार सोनकर ने दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा की आख्या प्रस्तुत कि।प्रो.जय प्रकाश वर्मा ने मुख्य अतिथि प्रो. उदयभान के जीवन उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह में आज दूसरे दिन विभिन्न प्रतिस्पर्धा आयोजित की गई।अंत में छात्राओं ने म्यूजिकल चेयर रेस तथा छात्र/छात्राओं ने रस्सा कस्सी में बड़ी संख्या में भाग लिया । प्रो.रमेश चंद्र वर्मा ने कार्यक्रम के अन्त में मुख्य अतिथि के प्रति आभार ज्ञापित किया।कार्यक्रम का संचालन डॉ.शैलजा अस्थाना ने किया।इस अवसर पर प्रो.जय प्रकाश वर्मा,प्रो.मनीष कन्नौजिया, डॉ.शैलजा अस्थाना,श्री संतोष कुमार, डॉ.संजय कुमार गुप्त, डॉ.सुमित गुप्ता,श्री किशोर नंद ,श्री जितेंद्र कुमार चौरसिया,श्री बृजेश कुमार पांडे,श्रीमती सरिता यादव,दिलीप यादव तथा बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।

