लखनऊ, 28 फरवरी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजाजीपुरम, लखनऊ ( Pt. Deen Dayal Upadhyay Govt. Girls P.G. College ) 29वें द्विवसीय वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव का भव्य समापन समारोह 27 फरवरी 2026 को महाविद्यालय में उत्साह एवं गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. (डॉ) सुषमा देवी ने की। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त आई.ए.एस. अधिकारी, अनीता श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति रही। विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त प्रो. (डॉ) एन. के. श्रीवास्तव एवं राजकीय डिग्री कॉलेज, बहराइच के प्राचार्य, प्रो. (डॉ) शाहिद परवेज़ उपस्थित रहे।
campussamachar : कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। लोकनृत्य, समूहगान एवं देशभक्ति पर आधारित प्रस्तुतियों ने वातावरण को उत्साहमय बना दिया। मुख्य अतिथि अनीता श्रीवास्तव ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। उन्होंने छात्राओं को खेल भावना के साथ जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया। विशिष्ट अतिथियों ने भी छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि खेल व्यक्ति के व्यक्तित्व निर्माण का महत्वपूर्ण आधार हैं।
इस अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। वार्षिक क्रीड़ा चैम्पियन का खिताब खुशबू सिंह (बी.ए. तृतीय वर्ष) को प्रदान किया गया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सभी ने उन्हें बधाई दी।
अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य प्रो. (डॉ.) सुषमा देवी ने कहा कि महाविद्यालय( Pt. Deen Dayal Upadhyay Govt. Girls P.G. College ) छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु शैक्षिक गतिविधियों के साथ-साथ खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को भी समान महत्व देता है। उन्होंने आयोजन समिति, क्रीड़ा प्रभारी एवं सभी प्रतिभागी छात्राओं को सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम का मंच से सफल संचालन समारोहक प्रो. रीता अग्निहोत्री द्वारा किया गया जिसमे उनका सहयोग डॉ विशाल वर्मा ने कुशलता के साथ दिया।
समापन समारोह उल्लास, उपलब्धि एवं उत्सव के भाव के साथ सम्पन्न हुआ। महाविद्यालय परिवार ( Pt. Deen Dayal Upadhyay Govt. Girls P.G. College ) ने भविष्य में भी इसी प्रकार खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में संपूर्ण महाविद्यालय परिवार ( Pt. Deen Dayal Upadhyay Govt. Girls P.G. College ) का सहयोग रहा। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।
