

- कार्यक्रम का शुभारंभ प्रो. (डॉ.) रमेश चन्द्र वर्मा ने एक पेड़ गुरु के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण करके किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में उपस्थित छात्र-छात्राओं को संदेश दिया कि वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण और मानव जीवन के लिए बहुत आवश्यक है।
कैंपियरगंज/ गोरखपुर , 01 जुलाई ,campus samachar.com, वीर बहादुर सिंह राजकीय महाविद्यालय कैंपियरगंज ( Veer Bahadur Singh Rajkeeya Mahavidyalaya Campierganj ) में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम 2025 का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रो. (डॉ.) रमेश चन्द्र वर्मा ने एक पेड़ गुरु के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण करके किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में उपस्थित छात्र-छात्राओं को संदेश दिया कि वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण और मानव जीवन के लिए बहुत आवश्यक है। यह पर्यावरण को शुद्ध करने, जलवायु परिवर्तन को कम करने, मिट्टी के कटाव को रोकने और वन्य जीवों के लिए आवास प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

तत्पश्चात कार्यक्रम अधिकारी किशोर नंद , डॉ.सुमित कुमार गुप्ता, बृजेश पाण्डेय एवं सरिता यादव ने भी एक-एक पेड़ महाविद्यालय प्रांगण में लगाए। इस अवसर पर चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाई के अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
