
- आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्, लखनऊ महानगर मंत्री शाश्वत सांकृत के नेतृत्व में ABVP के कार्यकर्ता शेरवुड कॉलेज पहुंचे और वरिष्ठ अधिकारी तथा एचओडी मनीष राय से सीधे बात की। छात्रों के आरोपों और मुद्दों पर जब जवाब मांगा गया तो दोनों अधिकारी कोई भी स्पष्ट जवाब देने में असमर्थ रहे.
लखनऊ, 01 जुलाई ,campus samachar.com, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्, लखनऊ महानगर ने शेरवुड कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज,( Sherwood College of Professional Management Lucknow) लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में बीबीए टूरिज्म प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों से की जा रही अवैध वसूली और अभद्रता के मामलों पर संज्ञान लेते हुए कॉलेज प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम जारी किया है। विद्यार्थियों ने ABVP को बताया कि एचओडी मनीष राय द्वारा ₹1000 जुर्माना असाइनमेंट अधूरा होने या उपस्थिति अधूरी होने पर वसूला जा रहा है, ₹25,000 की ट्रिप में भाग लेने के लिए जबरन शुल्क लिया जाता है, और ट्रिप में न जाने पर भी आधा शुल्क देना पड़ता है। इसके अलावा फेयरवेल पार्टी के नाम पर ₹1250 अनिवार्य रूप से लिया जा रहा है, और यदि छात्र पैसे नहीं देंगे तो अगले सेमेस्टर में उन्हें परिणाम भुगतने की धमकी दी जा रही है।
इसी प्रकार एक छात्रा ने बताया कि छात्रावास की वार्डन ने उसका फोन छीनकर उसकी व्हाट्सएप चैट चेक की, उसे थप्पड़ मारने के साथ अभद्रता पूर्ण बातें कही गई जो छात्रा के सम्मान और निजता का उल्लंघन है। आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्, लखनऊ महानगर मंत्री शाश्वत सांकृत के नेतृत्व में ABVP के कार्यकर्ता शेरवुड कॉलेज पहुंचे और संस्थान के अधिकारी और एचओडी मनीष राय से सीधे बात की। छात्रों के आरोपों और मुद्दों पर जब जवाब मांगा गया तो दोनों अधिकारी कोई भी स्पष्ट जवाब देने में असमर्थ रहे और निरुत्तर रह गए।
ABVP द्वारा विरोध जताने का video देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
https://youtube.com/shorts/9cddkGzo2l4?feature=share
ABVP ने कॉलेज प्रशासन को तीन दिन का समय दिया है कि वे इस पूरे मामले की जांच कर दोषी व्यक्तियों पर कार्यवाही करें, अन्यथा ABVP छात्रहित में कॉलेज प्रशासन और दोषियों के विरुद्ध जोरदार आंदोलन एवं विरोध प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की होगी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने कहा कि छात्रों से इस प्रकार की जबरन वसूली, धमकी और अभद्रता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और छात्रों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए ABVP हमेशा उनके साथ खड़ी रहेगी। इस मुद्दे पर कालेज प्रबंधन का पक्ष मिलने पर यथा संभव प्रकाशित किया जाएगा .
