

- प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य प्रो० रमेश चन्द्र वर्मा ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की संप्रभुता और हमारी अस्मिता का प्रतीक है। तिरंगे का सम्मान प्रत्येक भारतवासी का प्रथम दायित्व है।
गोरखपुर , 06 अगस्त, वीर बहादुर सिंह राजकीय महाविद्यालय कंपियरगंज ( Veer Bahadur Singh Rajkeeya Mahavidyalaya Campierganj) में ‘हर घर तिरंगा अभियान 2025 के अंतर्गत तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य प्रो० रमेश चन्द्र वर्मा ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की संप्रभुता और हमारी अस्मिता का प्रतीक है। तिरंगे का सम्मान प्रत्येक भारतवासी का प्रथम दायित्व है।

प्रतियोगिता में बी०ए०, बी०एससी० एवं बी०कॉम० की छात्राओं की 6 टीमों की 24 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें पुष्पा की टीम प्रथम, निक्की की टीम द्वितीय और शिवांगनी की टीम तृतीय स्थान पर रही। समारोहक डॉ० शैलजा अस्थाना और संयोजक डॉ० सुमित कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रो० जय प्रकाश वर्मा, डॉ० मनीष कन्नौजिया, संतोष कुमार, डॉ० संजय गुप्त, किशोर नन्द, विकास कुमार सोनकर, योगेन्द्र नाथ मिश्र, जितेन्द्र कुमार चौरसिया, बृजेश पांडेय, सरिता यादव और अनेक छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।
