गोरखपुर , 22 मई , वीरबहादुर सिंह राजकीय महाविद्यालय कैंपियरगंज गोरखपुर (Veer Bahadur Singh Rajkeeya Mahavidyalaya Campierganj ) में स्नातक कक्षाओं (बी ए ,बी एस सी, और बी काम ) में 4 मई से ही प्रवेश आरंभ हो गया है। प्रवेश प्रक्रिया आफलाइन है और रू 70/- मात्र का भुगतान करके महाविद्यालय (Veer Bahadur Singh Rajkeeya Mahavidyalaya Campierganj ) के प्रवेश काउंटर से प्रवेश फार्म प्राप्त किया जा सकता है। महाविद्यालय सह शिक्षा व्यवस्थांतर्गत संचालित है जहाँ छात्र और छात्राओं दोनों के लिए उत्तम शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
महाविद्यालय (Veer Bahadur Singh Rajkeeya Mahavidyalaya Campierganj ) में लोक सेवा आयोग से चयनित विद्वान प्रोफेसरगणों द्वारा उत्कृष्ट शिक्षण उपलब्ध कराया जाता है।साथ ही,छात्र छात्राओ के सर्वांगीण विकास के लिए एन एस एस, रोवर्स रेंजर्स, कल्चरल क्लब, क्रीडा परिषद आदि स्थानीय हैं और यहाँ विभिन्न शिक्षणेत्तर व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते रहते हैं जिससे छात्र छात्राओ के व्यक्तित्व विकास मे सहायता मिलती है।राजकीय महाविद्यालय होने के कारण यहाँ शुल्क भी न्यूनतम लिया जाता है।साथ ही, समाज कल्याण विभाग की ओर से शुल्क प्रतिपूर्ति और दशमोत्तर छात्रवृतियां भी प्रदान की जाती हैं।

समय समय पर बाह्य संस्थानों के सहयोग से व्यक्तित्व विकास और भाषा प्रवीणता से संबंधित पाठ्यक्रम/वर्कशाप भी संचालित किये जाते हैं।प्रवेश कार्य जारी है और यह जून माह के ग्रीष्मावकाश के दौरान भी चलता रहेगा।प्राचार्य डा रमेश चंद्र वर्मा ने अपने सहयोगी प्रोफेसरगण के साथ आसपास के इंटर कॉलेजों में जनसंपर्क करके वीरबहादुर सिंह राजकीय महाविद्यालय (Veer Bahadur Singh Rajkeeya Mahavidyalaya Campierganj )में प्रवेश हेतु अभिप्रेरित भी किया है।प्रवेश की अंतिम तिथि 30 जून है।
महाविद्यालय (Veer Bahadur Singh Rajkeeya Mahavidyalaya Campierganj ) में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के अंतर्गत एम काम कोर्स भी संचालित है जिसमें प्रवेश की अंतिम तिथि 5 जुलाई है।

