- पहले दिन बीटेक, डी. फार्मा, बीसीए समेत कई पाठ्यक्रमों में शामिल हुए अभ्यर्थी
जौनपुर, 30 जून ,वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ( Veer Bahadur Singh Purvanchal University ) में सोमवार को पीयूकैट-2026 के तहत विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा तीन पालियों में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित की गई। परीक्षा का निरीक्षण कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह में स्वयं किया। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि पूरे शुचिता के साथ परीक्षा कराई जाए।
